“अमीर लोग अपने बच्चों को कौन-सा पैसा वाला secret सिखाते हैं जो गरीब नहीं जानते?”
Madhurima Pathak की प्रोफाइल फ़ोटो

अमीर इंसान जितना पैसा खर्च करता है उससे ज्यादा बचाने और बड़ाने पर विश्वास करता है । पैसा वह ऐसी जगह लगाता है जहां वह दिनों दिन बड़ता है इसके लिए वह समझदार लोगों की मदद लेने के लिए तैयार हो जाता है ।

वह अपने दिमाग से अधिक दूसरों के दिमाग का इस्तेमाल करता है । वह पैसे से पैसा बड़ाने पर विश्वास रखता है । उसका दिमाग हर समय पैसे बड़ाने मे लगा रहता है । वह पैसे को मालिक नहीं बनने देता बल्कि उसे नौकर बनाकर उसका मालिक बनता है ।

उसके दिल मे पैसे का महत्व कम नहीं होता वह उसे हिकारत की निगाह से नहीं देखता है । उसे पता होता है पैसा आनी -जानी चीज है वह उससे अधिक मोह नहीं रखता बल्कि रिस्क लेना सीखता है । रिस्क लेने वाले उस पैसे से अधिक फायदा उठाते है ।

वह पैसे को बेंक मे रखकर उसका व्याज वसूलने की जगह उस पैसे को ऐसी जगह लगाता है जिसका अधिक फायदा हो । पैसा कमाना उसका शोक होता है । वह साधारण जीवन जीना पसंद करता है वह फालतू के तामझाम से बचकर केवल काम करने और उसे बड़ाने पर जोर देता है । वह जिंदगी मे अमीरी दिखाने के लिए उतावले नहीं होते वह केवल जरूरी चीजों पर पैसे खर्च करते है ।

उनके लिए समय पैसे से अधिक कीमती होता है वह हर उस चीज का इस्तेमाल करने पर जोर देते है जिससे समय को बचाया जा सके । उस बचे समय का इस्तेमाल जरूरी काम के लिए करना पसंद करते है ।

वह जीवन मे नया और लाभदायक सिखने पर जोर देते है । वह अधिकाधिक नया ज्ञान सीखते है । वह दूसरों से मदद लेने से हिचकते नहीं है दूसरों की जरूरत के समय उनकी मदद करने से पीछे नहीं रहते है । उन्हे पता होता है जिसकी मदद कर रहे है वह भविष्य मे उनके मददगार साबित होंगे ।

वह लोगों से जुडने की कोशिश करते है जिससे उनके दोस्त अधिक बने दुश्मन न रहे । दोस्त हमेशा जीवन मे सुखद एहसास कराते है ।

वे अहम से अधिक महत्व उद्देश्य को देते है वह जरूरत पड़ने पर किसी के सामने भी झुकने से नहीं घबराते है । वह झुक कर उठने पर विश्वास रखते है । उनके व्यक्तित्व के अनेक पक्ष देखे जा सकते है ।

जहां प्यार की जरूरत होती है वहाँ प्यार से व्यवहार करते है जिनके लिए प्यार महत्व नहीं रखता उनके सामने गुस्सा करने से चूकते नहीं है । उनके लिए काम अधिक महत्व रखता है उसे पूरा करवाने के लिए साम ,दाम ,दंड और भेद सभी का सहारा लेते है ।

उनके लिए सफलता महत्व रखती है । वह सफलता के रास्ते मे आने वाली रुकावटों पर अधिक ध्यान नहीं देते है वह मनमाफिक परिणाम पाने के लिए हर सीमा लांघ सकते है । वह तब तक नहीं रुकते जब तक उन्हे सफलता नहीं मिल जाती है ।

वह हर समय जोश से भरे रहते है वे आलसी होना गलत समझते है । वे सामान्य लोगों के समान 9 से 5 बजे तक काम नहीं करते है बल्कि वे 5 से 9 बजे तक काम करते है । वह जब सामने वाले से बात करते है वह भी मकसद लिए होता है वह दोस्त उन्हे बनाते है जिनसे फायदा होता है । वह दुश्मन मे खूबी ढूंढ कर लाभ उठाने से नहीं चूकते है।

वह शारीरिक काम कम करते और मानसिक काम अधिक करते है । वह हमेशा नए काम के बारे मे सोचते रहते है वह उलझनों को सुलझाने पर जोर देते है । वह उलझन आने पर हताश होकर नहीं बैठते है वह हर उलझन को सुलझाने के लिए हर संभव काम करते है वह किसी को काम के लिए दोष नहीं देते है वह हर उलझन को सुलझाने तक काम करते रहते है ।

उनके विचार सकारात्मक होते है वह नकारात्मक विचार नहीं रखते बल्कि नकारात्मक विचारों वालों से दूरी बनाते है क्योंकि उनके अनुसार ऐसे लोगों के साथ रहकर उनकी नकारात्मकता का प्रभाव उनके विचारों पर पड सकता है । वह हमेशा उम्मीदों से भरे आसमान मे घूमना पसंद करते है ।

वे भावना के अनुसार काम नहीं करते है वे बच्चों को व्यवहारिक बनाने की कोशिश करते है ।वे अपने सारे गुण बच्चों मे भरने की कोशिश करते है ताकि उनका जीवन भी सफल साबित हो । वे बच्चों के हारने पर निराश होकर बैठने की जगह उन्हे फिर से आगे बड़ने के लिए प्रोतसाहित करते है ।

वह बच्चों को आलसी बनाने की जगह जोश से भरा रहना सिखाते है वह हमेशा उन्हे नया सीखने के लिए प्रेरित करते है। वे उन्हे शिक्षा ग्रहण करने के लिए अपने से दूर करने के भी तैयार हो जाते है वे भावनात्मक स्तर पर जीने की जगह उन्हे दूर रखकर स्वावलंबी बनाने की कोशिश करते है।

वे बच्चों को दुनियाँ की कड़वाहटों का सामना करने के लिए तैयार करते है वह संबंधों मे मधुरता देखने के साथ छिपा हुआ पक्ष भी दिखाने की कोशिश करते है ।

वे बच्चों को दूसरों पर निर्भर रहने की जगह आत्मनिर्भर रहना सिखाते है । उनके दिमाग मे भरा जाता है रिश्ते स्थाई नहीं होते है जो सामने है वह हमेशा नहीं रहेगा इसलीये भावुकता न बरते ।

अमीरों के बच्चों की परवरिश व्यवहारिकता के धरातल पर होती है वह भावना के स्तर पर जीने की कोशिश नहीं करते है । जो कर सकते है उस तक सीमित रहते है इसलीये अधिक दिनों तक दुख मे डूबे रहना पसंद नहीं करते है उनके लिए जीवन महत्वपूर्ण है जिंदगी के लिए जो संभव है उसे करने से हिचकिचाते नहीं है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

  शादी के समय दोनों अलग  माहौल  से आए होते हैं, जिसके कारण दोनों अपने साथी को अपने जैसा बनाना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि दूसरा उसके जैसा व...