पत्नी का रूठना 

 पत्नी आपसे बातचीत बंद करके आपके व्यवहार मे बदलाव चाहती है । औरत का सोचने का तरीका पुरुष से अलग होता है । जिस तरह आप सोचते है वह आपके तरीके से सोच नहीं पाती है । उसे समझने की जरूरत है । आप उसके जाने से पहले कैसा व्यवहार कर रहे थे उस बारे मे मनन करे ।

पहले वह आपसे शब्दों मे अपनी बात बताना चाहती थी जिस पर आपने ध्यान नहीं दिया । उसका मन टूट चुका है ।

यदि उसे मनाना चाहते है तब आपको अहम छोड़कर बहुत कोशिश करनी पड़ेगी । आप लगातार उसे फोन करे। इसके लिए अनेक बार कोशिश करनी पड़ेगी । उसके फोन न उठाने पर उसके आसपास वालों से बात करने की कोशिश करे । उन्हे अपने मन की बात बताए । अफसोस जाहिर करे । उसके गम मे आपकी क्या हालत हो रही है इसे बताने मे झिझके नहीं । इस समय आपकी झिझक रिश्ता तोड़ने का काम करेगी ।

यदि पत्नी के जीवन मे आपके अलावा अन्य नहीं है तब वह खुद आपसे मिलना चाहेगी वह आपके मनाने की इच्छा रखती है । यदि रिश्ता टूटने से बचाना चाहते है तो उसके मनपसंद काम करे । यह मात्र दिखावा नहीं होने चाहिए उसे एहसास दिलाए आप सच मे उसके साथ रहना चाहते है ।

सामान्य औरत मनाने से झुक सकती है । आप उस जगह जाए जहां वह अक्सर जाती है । उसके दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलने की कोशिश करते रहे । उसके रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ वहाँ पँहुचे । उसे अहसास दिलाए यह सारी कोशिश उसके पास आने के लिए कर रहे है ।

औरत भावुक होती है वह मन के टूटने पर निराश होकर सब कुछ छोड़ने के लिए तैयार हो जाती है उसके लिए दुख ज्यादा मायने नहीं रखते जितना मन पर प्रहार मायने रखता है । यदि आपके प्रयास उसके मन को छु जाएंगे वह आपके पास लौटने मे देर नहीं लगाएगी ।

मेरे ख्याल से आपकी परवरिश आपको सर्वश्रेष्ठ साबित करने के हिसाब से हुई है जिसके कारण पत्नी को आप समझ नहीं सके है जिसके कारण वह अपने अस्तित्व को तलाशने के लिए आपसे अलग हो गई है । यदि आप उसे अहसास दिला सके आप उसके बिना अधूरे है तब वह आपके पास लौटने मे देर नहीं लगाएगी ।

उसकी दूरी आपको छोड़ने के लिए नहीं बल्कि सुधाराने के मकसद से हो सकती है । यह सुधार आसान नहीं होता है । आपको इसके लिए पक्का निश्चय करना पड़ेगा । बदलाव लाने की कोशिश करनी पड़ेगी सिर्फ शब्द अपना महत्व खो चुके है । इसे जीवन मे लाना पड़ेगा ।

उसे अपने बदलाव को फोन पर संदेश के माध्यम से बता सकते है अब मन मे छिपाने और रखने का समय खत्म हो चुका हे । यदि अभी भी अहम के कारण संबंध जोड़ने की कोशिश नहीं करेंगे तो संबंध हमेशा के लिए टूट सकते है अब परिवार वाले भी लड़की को जबरदस्ती पति के पास भेजने की कोशिश नहीं करते है । इसलीये संबंध के लिए कोशिश करनी पड़ेगी ।

यदि उसने फोन नंबर नहीं बदला तब आप उसे संदेश भेजने की कोशिश करते रहे । उससे मिलने की इच्छा जाहिर करते रहे । उसके घर जाने मे देर न करे । उसके अभिभावक आपको आने देंगे । वह अपनी बेटी से प्यार करते है उसका परिवार टूटते नहीं देखना चाहेंगे ।वे आपसे सुधार की उम्मीद करते होंगे ।

आजकल जिस प्रकार बेटे को पाला जाता है उसी प्रकार लड़कियों का पालन -पोषण होता है जिसके कारण उनमे भी अहम की भावना होती है कोई लड़की जब घर छोड़ती है उसका मतलब उसका मन टूट चुका है अब आपको उसके मन को जोड़ने का काम करना है ।

रिश्ते को तोड़ सभी सकते है लेकिन उन्हे जोड़े रखना कठिन होता है यह समस्या अकेले आपके जीवन मे नहीं अधिकतर लोगों के जीवन मे आ रही है क्योंकि बेटे की परवरिश आज भी पुराने तरीके से हो रही है जिस कारण वह लड़की का मन नहीं समझ पा रहे है । अब शारीरिक जरूरतों से अधिक मन का हो गया है ।

इंसान जब खुद टूटता है तब उसे दूसरे के दुख मे खुशी होती है वह कई लोगों के दुख का कारण बनने के बाबजुद खुद को झुकाने के लिए तैयार नहीं हो पाता है । आजकल मानसिक दुख बहुत बड़ी समस्या बन गया है मेरे ख्याल से सभी टूटन के शिकार होकर तड़प रहे है लेकिन झुककर रिश्ते जोड़ने के लिए तैयार नहीं हो रहे है ।

मेरे ख्याल से आपके लिए बदलाव कठिन होगा इसलीये सोचना जरूरी है रिश्ते मे रहकर खुशी मिलेगी या अलगाव मे सुख है। जीवन आपका सुखी रहने के लिए बना है । इसलीये झुककर उठने मे बुराई नहीं है ।

समाज आपके टूटने पर आपकी कमियाँ अधिक निकलेगा । आपके साथ दुख जाहिर करेगा । बाद मे आपके पीछे आपकी कमियाँ निकालने मे देर नहीं करेगा । इसलीये बंधा हुआ परिवार सभी के सुख का कारण बनता है उसे जोड़ने की हर संभव कोशिश करे ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

  शादी के समय दोनों अलग  माहौल  से आए होते हैं, जिसके कारण दोनों अपने साथी को अपने जैसा बनाना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि दूसरा उसके जैसा व...