परफेक्ट पार्टनर

 जीवन मे परफेक्ट कोई नहीं होता है । जो परफेक्ट के बारे मे सोचते है वह हमेशा दुखी रहते है । इसलीये जो आपको मिल गया है उसकी अच्छाई पर ध्यान देने पर सुख मिलता है ।

जिसके बारे मे आप परफेक्ट सोचते है वह हमेशा आपसे दूर होता है इसलीये उसकी कमी दिखाई नहीं देती है जो पास होता है उसमे कमियाँ अधिक देखने की आदत पड जाती है ।हम साथी के साथ रहने के कारण अच्छाई कम और कमियाँ अधिक देखते है ।

जो आपका साथी है उसकी सुंदरता से अधिक उसके गुणों पर ध्यान दे । सुंदरता कम और ज्यादा की जा सकती है । सुंदर इंसान की एक समय बाद सुंदरता कम हो जाती है क्योंकि बुडापे की छाया उस पर पड़ने लगती है ।

उसके अंदर दया की भावना होनी चाहिए । वह करुणा से भरा हो जिससे दूसरों के दुख मे उसके साथ खड़ा हो सके । वह दूसरों को सम्मान की निगाहों से देखे । वह दूसरों के अपमान करने से बचने की कोशिश करे । जो दूसरों का अपमान कर सकता है किसी दिन आपसे खिन्न होकर आपका अपमान करने से पीछे नहीं रहेगा ।

उसका मेहनती होना जरूरी है । मेहनती इंसान अपने काम के साथ आपका भी काम करने मे देर नहीं लगाएगा । उसकी मेहनत के कारण आपका घर सजा संवरा रहेगा । आपको हर काम मे अनुशासन और व्यवस्था मिलेगी । आपका काम को लेकर झगड़ा कम होगा । अपना काम वह खुद आसानी से कर लेगी । वह अधिकतर परिवार की जिम्मेदारी खुद वहन करने की कोशिश करेगी जिससे आप परेशानी से बच सकेंगे ।

वह दूसरों को सम्मान देने वाले हो तो बेहतर है जो दूसरों के महत्व को स्वीकारते है वह अपने से अधिक आपको और आपके परिवार का सम्मान करेगी । जीवन सुख और शांति से गुजराने के लिए परस्पर सम्मान की जरूरत होती है ।

उसका झगड़ालू होना गलत है जो झगड़ा दूसरों से करता है वह एक समय बाद आपसे झगड़ा करने लगे तो बड़ी बात नहीं होगी । जीवन मे सफलता के लिए घर मे शांति होना जरूरी है ।

वह धैर्यवान होना चाहिए । इच्छा के अनुसार जीवन नहीं होता है कई बार इंसान चाहते हुए भी रुकावटो के कारण हमारे अनुसार काम नहीं कर पाता है जिसके कारण इच्छा होते हुए भी वह हमारे मनोरूप काम नहीं करता है । इसलीये धैर्य पूर्वक स्थिति के बारे मे सोचने मे बुराई नहीं है ।

वह जीवन मे हर तरह से संतुलन बनाने की कोशिश करने वाला होना चाहिए । हर इंसान आपके अनुसार काम नहीं करेगा इसलीये उसकी स्थिति के बारे मे सोचकर समझदारी से संबंधों मे संतुलन की कोशिश करने वाला ही जीवन जीने मे समर्थ हो पाता है ।

जीवन मे हर हालत मे संवाद बनाए रखने की कोशिश करने वाला होना चाहिए । उसमे गलत शब्दों को नजरअंदाज करने की आदत संबंध बनाए रखती है । हर समय घुटते रहने वाले अपने और दूसरों के जीवन को दुखदाई बना देते है । क्योंकि एक समय बाद यह घुटन अवश्य बाहर निकलती है । जिसके कारण जीवन मे कड़वाहट आती है ।

उसके अंदर अहम अधिक नहीं होना चाहिए । वह अहम के कारण दूसरों से सलाह लेना अपनी कमजोरी न समझे । क्योंकि इंसान कभी न कभी खुद को असहाय समझता है जो दूसरों से सलाह लेने पर खुद को कमतर नहीं समझते वह एक दिन सलाह के माध्यम से परेशानियों से बाहर निकल आते है ।

उसमे दूसरों से सहयोग करने की भावना होनी चाहिए । जो सहयोग कर सकता है वह आपको परेशानी के समय अकेला नहीं छोड़ेगा । उसे समस्या का हल करना आता होगा । ऐसा इंसान मानसिक या शारीरिक समस्या के समय आपकी रक्षा करने के लिए तैयार रहेगा । उसके साथ होने पर अकेलेपन का अहसास नहीं सताएगा । आप मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेगे । यह स्थिति आपको तरक्की दिलाएगी ।

आपके अंदर निकटता का अहसास बना रहेगा । यह आपके साथी के प्रति भरोसा बड़ाएगा । यह भरोसा आपके प्रेम को मजबूत करेगा । प्रेम फिल्मी नहीं होता है । फिल्मी प्यार परेशानियों के समय खत्म हो जाता है । जबकि इस तरह का प्रेम दिनोंदिन बड़ता जाता है ।

आजकल जीवन मे सुंदरता और प्रेम को परफेक्ट साथी की निशानी समझा जाता है । आजकल अनेक उपायों से सुंदरता बड़ सकती है प्रेम के अनेक रूप होते है प्रेम भी समय के हिसाब से घटता -बड़ता रहता है उपरोक्त गुणों के इंसान के साथ रहने से इंसान के जीवन मे सुख और शांति रहने के कारण तरक्की होती जाती है जिससे कालांतर मे साथी की जरूरत हमेशा महसूस रहती है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

  शादी के समय दोनों अलग  माहौल  से आए होते हैं, जिसके कारण दोनों अपने साथी को अपने जैसा बनाना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि दूसरा उसके जैसा व...