मध्यम वर्ग क्या अमीर बन सकता है

 हाँ ,मध्यम वर्ग का इंसान सच मे अमीर बन सकता है । वह कभी गरीबी मे जीवन जीना नहीं चाहता है उसकी चाहत अपने वर्ग से बाहर निकलने की होती है वह सारी उम्र मध्यम श्रेणी मे जीने की अपेक्षा उससे बाहर निकलने की कोशिश करता है ।

अधिकतर संसार मे बदलाव लाने का काम मध्यम वर्ग करता है । निम्न वर्ग के लोग हतोत्साहित होने के कारण सोच नहीं पाते है । उन्हे आगे बड़ने के रास्ते पता नहीं होते है । उनमे ज्ञान का अभाव होता है । उनके लिए तरक्की करना मुश्किल हो जाता है ।

अमीर इंसान को समझ नहीं आता वह काम किसलिए करे । उसके जीवन मे उद्देश्य नहीं होता है जिसके कारण आराम पसंद जिंदगी जीकर दुनियाँ से चला जाता है । वह अपने और दूसरों के जीवन मे बदलाव लाने की कोशिश नहीं करता है ।

मध्यम वर्ग के अभिभावक जागरूक होते है । जिसके कारण वह बच्चों को अच्छी शिक्षा देने की कोशिश करते है । वह ऊंचे सपने देखते है जिसके कारण वह बच्चों को भी ऊंचे सपने दिखाते है । उसे आगे बड़ने के लिए प्रोत्साहित करने की कोशिश करते है । उन्हे जीवन जीने के तरीकों का ज्ञान होता है । वह समाजिक ताना -बाना समझने के कारण दुनियाँ जीने के तरीके सिखाने की कोशिश करते है । उनके अंदर अमीरों के समान पैसा खर्च करने की इच्छा होती है वह उनके समान जीवन जीने के लिए लालायित होता है । इसलीये वह जीवन मे पैसे को महत्व देता है उसे बड़ाने की कोशिश भी करता है ।

यह वर्ग जितना पैसा कमाता है उसमे से बचाने की कोशिश भी करता है । जिससे बचत से मनपसंद काम कर सके । वह थोड़े पैसे से बड़े काम करने की कोशिश करता है । वरना दूसरों से मांगकर काम करता है । उसे उधार लेने मे झिझक नहीं होती है । उसके पैसे को लौटाने की हैसियत देखकर लोग पैसे देने के लिए तैयार भी हो जाते है ।

वह मेहनती होता है सपनों को सच करने के लिए मेहनत की जरूरत होती है । बिना मेहनत के सपने सच नहीं हो सकते है । वह बचपन से अनुशासनात्मक जीवन जीने के कारण नियमित रूप से सही रास्ते पर चलता है जिसके कारण वह अन्य लोगों की अपेक्षा सही और अधिक काम करता हे ।

वह जीवन को सरल बनाने के लिए मशीनों और साधनों का प्रयोग करता है जिसके कारण उसके पास समय का अभाव नहीं होता है । वह जितना काम करना चाहता है उन सबके लिए समय निकाल पाता है । सफल लोग कभी समय की कमी का रोना नहीं रोते है । वह अपना काम करने के बाद दूसरों की सहायता करने के लिए भी तैयार हो जाते है ।

मध्यम वर्ग समाजिक प्राणी बनने की कोशिश करता है । जिसके कारण जीवन मे अच्छे गुणों को अपनाने की कोशिश करता है । गुणवान इंसान के साथ अधिकतर लोग रहना पसंद करते है जिसके कारण उसके दोस्त अधिक होते है । वह उन लोगों को महत्व देता है जो उन्नति मे सहायक होते है । वह जीवन के हर पल का सही उपयोग करता है ।

उसका अच्छा स्वभाव भी लोगों से जोड़ने का काम करता है । उसके चाहने वाले अधिक होने के कारण जीवन की उलझनों को सुलझाने के लिए लोगों की कमी नहीं होती है । वह पैसे के आधार पर सहायक भी चुनते है जो उन्हे उन्नति दिलाते है ।

उसके मन मे लोगों के प्रति कड़वाहट नहीं होती है जिसके कारण वह लोगों के गुणों के आधार पर परखता है जो मददगार साबित होते है उनसे मदद लेने मे हिचकिचाता नहीं है । उसमे झिझक नहीं होती है जिसके कारण वह आगे बड़ता जाता है । आजकी अर्थव्यवस्था लोगों को आगे बड़ाने मे मददगार साबित हो रही है जो तरक्की करना चाहते है उसके उन्हे पर्याप्त अवसर मिल रहे है ।

अमीर लोग भी मेहनत करने वालों की सहायता करते है जो भी मेहनती होता है उसे मददगार भी मिलते जाते है । आप इतिहास उठाकर देखे तो जीवन मे नाम कमाने वाले मध्यम वर्ग के लोग होते है अधिकतर अविष्कारकर्ता ,रचनाकार, प्रसिद्ध और अमीर लोग मध्यम वर्ग से आये है ।

इनका % भले कम हो लेकिन जिजीविषा वाले जीवन मे अमीर बनते है । बचपन मे सोचती थी भाग्य निर्माता भगवान होते है लेकिन बाद मे देखा मेहनती लोग अपने सोचने के तरीके से आगे बडते है । मैंने तरक्की करने वालों को किसी को दोष देते नहीं देखा है । वह हर इंसान मे गुणों को देखते है यदि उन गुणों से उन्हे फायदा होता है तो उसका लाभ उठाने मे देर नहीं लगाते है ।

वह किसी काम को लेकर मान नहीं करते है वह झुक कर उठने मे विश्वास करते है । वह काम के लिए सब कुछ करने के लिए तैयार हो जाते है । उनके लिए काम का महत्व होता है वह अहम को महत्व नहीं देते है ।वह हमेशा काम के बारे मे सोचते रहते है उन्हे जीवन मे हारना पसंद नहीं होता है । वह जो काम शुरू करते है उसे तब तक नहीं छोड़ते जब तक वह पूरा नहीं हो जाता है । वह जानते है अधूरे काम का महत्व नहीं होता है । इसलीये उसे हर हालत मे पूरा करते है । उन्हे जीवन का मूलमंत्र सफलता लगता है वह जीवन मे हर हालत मे सफल होना पसंद करते है ।

हम जब उद्देश्य के लिए जीते है वह उद्देश्य अवश्य पूरा होता है वह बंद आँखों से सपने देखने की अपेक्षा खुली आँखों से सपने देखते है जिसके कारण वह उन सपनों को पूर्ण करने की हर संभव कोशिश करते है जिससे मंजिल तक पँहुचे ।

पक्के निश्चय वाले मध्यम वर्ग के लोग जीवन मे अमीर अवश्य बनते है । जीवन की रुकावट उन्हे आगे बड़ने से रोक नहीं पाती है वह कभी किसी पर दोषारोपण नहीं करते है वह हालत को अपने आधार पर बदलने की कोशिश करते है वह एक दिन अवश्य उद्देश्य तक पँहुचते है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

  शादी के समय दोनों अलग  माहौल  से आए होते हैं, जिसके कारण दोनों अपने साथी को अपने जैसा बनाना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि दूसरा उसके जैसा व...