फूलों का जीवन बहुत छोटा होता है । खिलने के बाद मुश्किल से 4 दिन तक पौधे पर रहते हैं, उसके बाद खुद झड़ जाते हैं। आप पौधे पर इसकी सुंदरता कुछ समय तक निहार सकते हैं, उसके बाद इसे गिरकर मिट्टी में मिलना है ।

इसकी खुशबू लोगों को सुख देती है, इसलिए इसका कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है । इसे भगवान के चरणों में चढ़ाया जाता है । उसके बाद इसके प्रति इंसान नतमस्तक होकर माथे से लगाता है इंसान को भगवान को फूलों को अर्पित करके खुशी मिलती है उसे लगता है संसार चलाने वाले को हम इसके द्वारा खुश कर रहे है । वह फूलों को भगवान के चरणों में चढ़ाकर कृतार्थ होता है। इससे उसकी श्रद्धा झलकती है ।

उत्सवों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए फूलों का इस्तेमाल किया जाता है । आजकल फूलों का इस्तेमाल अमीरी का प्रतीक बन गया है । इसकी कोमलता और सुगंध खुशी और प्यार को दर्शाने का काम करती हैं।

जिसे भी फूलों का उपहार देते हैं, वह खुश हो जाता है । फूलों का उपहार मिलने पर साथी में कोमल भावना पैदा होती है । उसे लगता है कि साथी उसके महत्व को समझता है, इसलिए उसे खुश करने की कोशिश कर रहा है। साथी के मन पर फूलों का उपहार अच्छा प्रभाव डालता है ।

फूलों को लंबे समय तक उपयोगी बनाने के लिए इनसे इत्र बनाया जाता है उसके कारण लोगों को इसकी महक लुभाती है । खुशबूदार लोगों को पसंद किया जाता है आजकल महकना अमीरी का प्रतीक बन गया है । इसे लेने वाले और देने वाले दोनों खुश रहते हैं। आजकल खुशबू इंसान की पहचान बन गई है ।

कुछ जगह खाने की सुंदरता बढ़ाने के लिए फूलों का इस्तेमाल किया जाता है । इसका गुलूकन्द के रूप मे इस्तेमाल किया जाता है जिससे शरीर को ठण्डक मिलती है यह औषधि के रूप मे इस्तेमाल किया जाता था । कुछ लोग गुलाब की पत्तियों का रायते मे इस्तेमाल करते है । गुलाबजल त्वचा और आँखों के लिए फायदेमंद होता है । कई जगह खाने की सजावट के लिए फूलों का इस्तेमाल किया जाता है। पेट के लिए फूल फायदेमंद रहते हैं। इसके खाने के नुकसान नहीं होते हैं। अधिकतर फूल शरीर के लिए फायदेमंद साबित होते है।

घर को सजाने के लिए फूलदान में इन्हें लगाया जाता है । इसे सजाने के लिए अनेक उपाय किए जाते हैं।इकेबाना फूलों को अनेक तरह से सजाने की कला है । जिसे सीखने के लिए लोग परिश्रम करते हैं। इससे घर में सुंदरता आती है । महकता हुआ घर सभी की पसंद होता है ।

औरते बालों और खुद को सजाने के लिए फूलों का इस्तेमाल करती है । इससे उनकी सुंदरता बड़ जाती है जहां रिवाज के तौर पर गजरा लगाया जाता है वहाँ के लोगों मे बालों से संबंधित बीमारियाँ नहीं होती है । फूलों की महक से उनका व्यक्तित्व निखर जाता है ।

गेंदे के फूलों के कारण मच्छर घर में नहीं आते हैं। कुछ फूल खाने के काम में इस्तेमाल किए जाते हैं।

फूलों के होने से परागण होता है, जो वनस्पति के लिए फायदेमंद होता है । धरती पर जीवन फूलों के कारण है। इसके कारण प्रकृति में जाना और निहारना अच्छा लगता है । हरे भरे फूलों से सजी हुई हरियाली मन को मोह लेती है ।

आजकल होली जैसे उत्सवों में फूलों का इस्तेमाल होता है । जिसके कारण गंदगी का सामना नहीं करना पड़ता है । सभी होली खेलना पसंद करते हैं।श्रद्धांजलि देने के लिए भी फूलों का इस्तेमाल किया जाता है ।

अनेक उत्सवों पर फूलों से रंगोली सजाई जाती है । मै भी दिवाली के समय पूजा में इस्तेमाल हुए फूलों से अगले दिन रंगोली बनाती हूँ । तब लगता है भगवान का आशीर्वाद मिला है ।मैं कभी भी फूलों को एक दिन में नष्ट होना पसंद नहीं करती हूँ । इसका अधिक से अधिक इस्तेमाल करने की कोशिश करती हूँ ।

फूलदान में फूलों को ताजा बनाए रखने के लिए इसमें एस्पिरिन की गोली डालती हूँ । ये फूल मुझे जीवन के क्षणिक होने का अहसास दिलाते हैं। यह मुझे अपने जीवन के समान लगता है। इसे लंबे समय तक बनाए रखने की हर संभव कोशिश करती हूँ ।

सुंदरता मन को लुभाती है । जीवन में सुखद अनुभव के लिए अनेक कार्य किए जाते हैं। प्रकृति का नुकसान किए बिना इसका फायदा उठाने में बुराई नहीं है । फूलों को अंत में नष्ट होना है; उनका उचित तरह से लंबे समय तक इस्तेमाल करके उन्हें सार्थकता देते हैं।

आजकल फूलों की खेती लाभदायक हो गई है। इसका सभी वर्ग किसी न किसी रूप में इस्तेमाल करते हैं। फूलों की मांग आजकल बड़ गई है इसके कारण अनेक लोगों को रोजगार मिल रहा है । यह सभी के लिए फायदेमंद बन गई है । इसके द्वारा शारीरिक और मानसिक सुख की अनुभूति होती है । फूलों के कारण मानसिक दर्द कम और सुख की अनुभूति अधिक होती है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

  शादी के समय दोनों अलग  माहौल  से आए होते हैं, जिसके कारण दोनों अपने साथी को अपने जैसा बनाना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि दूसरा उसके जैसा व...