chori

        मै  बैंक में थी वहाँ शोर मच रहा था एक आदमी बहुत दुखी था । लोग उसे तसल्ली दे रहे थे समझा रहे थे पास जाने पर पता चला उसकी नई बाइक गायब हो गयी हे । उसे बहुत दुःख हो रहा था । अभी उस बाइक का लोन पूरा हुआ है । वह आदमी ज्यादा अमीर  नही लग रहा था । मुझे भी उससे सहानुभूति हो रही थी लोग कितनी मुश्किल से अपनी खुशियो को पूरा करने में लगे रहते है । चोर एक दिन में ही उनकी सालो की मेहनत और खुशियो पर विराम लगा देते है । चोर को एक दिन या एक महीने की ख़ुशी नसीब होती है । पर सामान का मालिक सारी  जिंदगी उ स दुःख को भुला नही पाता हे । वहाँ पुलिस आयी थी पर पुलिस  रिपोर्ट लिखने केआलावा कुछ नहीं कर पाती ।     
           ये दुःख भरी बात मेने आपको बताई एक अजीव सी या चोरो की हिम्मत की दास्ताँ में आपको बताना चाहती हूँ  । कुछ दिन पहले हमारे पड़ोसी 15 दिन के लिए शहर से बाहर गए थे । हमारे यहाँ गाड़ी सड़क पर खड़ी रहती हे । गाड़ी सुरक्षित खड़ी करने की जगह हमारे आस -पास नहीं होती थी । इसलिए सभी गाड़िया सड़क पर ही खड़ी रहती है । 
         एक दिन मेने उस गाड़ी की मुख्य चीजे गायब देखी।   चोर रात को अपना काम कर गए थे । कुछ समय बाद उसका एक टायर चुरा कर ले गए । टायर की जगह उन्होंने इंटे संतुलन बनाने के लिए लगा दी थी । उस गाड़ी के  मालिक की अनुपस्थिति में ज्यादा शोर शराबा नहीं हुआ । 4 दिन बात उसका दूसरा टायर भी गायब हो गया । उसकी जगह फिर से इंटे दिखाई  दे रही थी । इस तरह एक हफ्ते में ही चोर चारो टायर को ले गए । वह कार ईंटो के ऊपर टीकी हुई थी ।उसे देख कर समझ नहीं आ रहा था कि ये कार ही चोर क्यों छोड़ गए इस कार की मुख्य चीजे जब गायब कर दी तब इसका ढांचा ही क्यों छोड़ गए । इतने दिनों में वह कार ,कार  कम कबाड़ ज्यादा दिखाई दे रही थी ।  जब कार मालिक वापस आया उसकी हालत देखकर हमें बहुत दुःख हो रहा था । इसके बाद लोग जब भी ज्यादा दिन के लिए शहर से बाहर जाते हे अपनी कार सुरक्षित स्थान पर रखने पर जोर देने लगे है । 
                                                                                                                 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

  शादी के समय दोनों अलग  माहौल  से आए होते हैं, जिसके कारण दोनों अपने साथी को अपने जैसा बनाना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि दूसरा उसके जैसा व...