#ujjain ka iskon temple

                      उज्जैन का इस्कॉन मंदिर 

   

   

       उज्जैन का इस्कॉन मंदिर विस्तृत क्षेत्र में फैला हुआ है। यह बहुत सूंदर बना हुआ है। अंदर जाते ही मन खुश हो जाता है इसको सफ़ेद रंग से बनाया गया है। हर तरफ ऊपर नीचे  सफेद रंग मन को शांति पहुंचाता  है। फर्श  बहुत साफ रहते है जिसपर चलते या बैठते हुए अच्छा लगता है  .आरती के समय सभी लोग जमीन पर बैठे हुए थे। उन्हें देखकर हम भी बैठ गए। आपको यकीं करना मुश्किल होगा वहां पर लोगो के  लिए दरी  या अन्य कोई चीज बिछाई नहीं गई थी। लेकिन बैठते हुए हमें अच्छा अनुभव हुआ। 
      मैंने हर मंदिर में प्रभुपाद जी की मूर्ति देखी  थी। मुझे उनकी मूर्ति देखकर हैरानी होती थी। इनकी मूर्ति यहां क्यों है। इससे पहले मै जब भी किसी इस्कॉन मंदिर में गई थी। उस समय कृष्ण मूर्तियों के कपाट बंद होते थे। केवल प्रभुपाद जी की मूर्ति देखकर आ जाती थी।  उनके पीछे के कपाट  खुलते हुए नहीं देखे थे। मुझे हैरानी होती थी। सुंदर  भगवान  की मूर्ति के स्थान पर हर जगह इनकी मूर्ति क्यों लगी रहती है। 
        पहली बार हम उज्जैन के इस्कॉन मंदिर में ठहरे। तब हमने अच्छी तरह आरती देखी।  वाद्ययंत्रों के साथ भाव में डुबे हुए  कृष्ण भक्तो का नृत्य देखकर मन मोहित हो गया। इस मंदिर में कृष्ण -राधा,बलराम ,सुभद्रा की अनेक मूर्तियां व उनकी  मोरछल व दीपक के  साथ आरती देखकर मन विभोर हो गया। 
     इस मंदिर में  रहने की व्यवस्था है। आप अपने शहर से भी बुकिंग करा सकते है। यहां पर सात्विक खाना मिलता है। वह स्वास्थ्य  के लिए  बहुत अच्छा होता है। यहां की कैंटीन में अंदर जाने से पहले चप्पल -जुते  बाहर उतारने  पड़ते है। जैसे मंदिर में प्रवेश करते हुए उतारते है। शुरू में मुझे नंगे पैर  जाने में झिझक हो रही  थी। लेकिन सबको नंगे पैर  देखकर झिझक खत्म हो गई। 
       यहां पर बैठकर खाने पर आप भरपेट खाना खा सकते है।  आपको झूठे बर्तन खुद उठाकर सही स्थान पर रखने पड़ते है। यहाँ पर सफाई की विशेष व्यवस्था है। 
       यहाँ के बगीचे में मन खुश हो जाता है। सभी लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो गए है। इनके बगीचे में व्यायाम करने के बहुत सारे  उपकरण लगे हुए है। सुबह लोग इनका इस्तेमाल करते दिखाई दे जायेंगे। यहाँ के बगीचे में बहुत सुंदर  फूल लगे हुए है। इतने बड़े फूल इससे पहले मैंने नहीं देखे थे।  चारो तरफ हरा -भरा माहौल मन को एक अलग एहसास देता है। 

       

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

  शादी के समय दोनों अलग  माहौल  से आए होते हैं, जिसके कारण दोनों अपने साथी को अपने जैसा बनाना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि दूसरा उसके जैसा व...