महाकालेश्वर में तीनो ज्योतिर्लिंगों के दर्शन
आपने खंडवा में ओंकारेश्वर शिवलिंग का नाम सुना होगा। गुजरात में नागेश्वर प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग है। आपको कई किलोमीटर दूर जाकर इनके दर्शन करने का मौका मिलेगा। यदि आप एक साथ महाकालेश्वर ,ओंकारेश्वर और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग देखने का मौका मिले तब केसा लगेगा।
ऐसा महाकालेश्वर उज्जैन में संभव है। आपने उज्जैन जाकर महाकालेश्वर के दर्शन जरूर किये होंगे। लेकिन कभी जानने की कोशिश की है। पहली मंजिल पर ओंकारेश्वर विद्यमान है। जहां तक लोग पहुंचने की कोशिश नहीं करते। जबकि ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए उज्जैन से 55 किलोमीटर दूर जाकर कई घंटे की मेहनत के बाद थके हारे खंडवा पहुंचते है।
जबकि महाकालेश्वर मंदिर में पहली मजिल पर ओंकारेश्वर शिवलिंग भी है। मुझे भी बाद में पता चला। लेकिन आप ये गलती मत करना। पहली मंजिल पर बने शिवलिंग के दर्शन अवश्य करके आना।
महाकालेश्वर मंदिर के दूसरी मंजिल पर नागेश्वर ज्योतिर्लिंग विराजमान है। इसके दर्शन केवल नागपंचमी के दिन किये जा सकते है। यदि विशेष नागपंचमी के दिन जाओगे तभी आपको तीनो शिवलिंगो के दर्शन एक साथ होंगे। वरना आप खुद सोच कर देखिये कितने ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर पाओगे।
नाग पंचमी के दिन यहां पर बहुत भीड़ होती है। इसके लिए विशेष रूप से मन को जरूर तैयार कर लेना। उस दिन के लिए महाकालेश्वर की भस्म आरती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पहले करवा लेना। वरना आरती देखना बहुत मुश्किल हो जायेगा। उस दिन यहां बहुत भीड़ होती है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें