sugarcane juice in indore

           

               गन्ने का रस  इंदौर  मै 





                



  कुछ चीजे है जो पूरे भारत में मिल जाएँगी। उनमे से गर्मियों के दिनों में गन्ने का रस  है। भरी गर्मियों में जब प्यास के कारण किसी तरह से मन को शांति नहीं मिल रही होती है।  बेचैनी बड़  रही होती है। ऐसे में गन्ने का रस तन और मन को रसीला बनाता  जाता है। हर स्थान पर गन्ने का रस  पीने  पर अलग अहसास होता है। छोटे शहर में जब गन्ने का रस पिलाया जाता है  तब वहां पर पड़ी हुई ढेर सारी  कुर्सियों पर बैठकर  गन्ने का रस  पीने  से थकान भी खत्म हो जाती है। 



           दिल्ली जैसे बड़े शहर में हमें हमेशा खड़े होकर ही गन्ने का रस पीना पड़ता था। अब तक भारत के बहुत सारे  हिस्से में घूम चुकी हूँ। लेकिन इस रस का सेवन मैंने अधिकतर शहरो में किया है। इंदौर में विशेषतया गन्ने का रस  मिलता है।

     जब भी किसी चीज का इस कदर इस्तेमाल होता है इसका मतलब है उसके शरीर को बहुत अधिक फायदे है। गन्ने का रस   बहुत सारी बीमारियों के लिए दवा के समान  हे। मूत्र संबंधी, त्वचा, आँखों ,मांसपेशियों ,कैंसर ,मुहासे और पीलिया के उपचार में बहुत फायदेमंद है। इसकी उपलब्धता और फायदे के कारण सभी इसे पीना पसंद करते है। तभी तो गर्मियों के दिनों में बहुत सारी  दुकाने मिल जाती है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

  शादी के समय दोनों अलग  माहौल  से आए होते हैं, जिसके कारण दोनों अपने साथी को अपने जैसा बनाना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि दूसरा उसके जैसा व...