MEANING OF MAHAKAL

                         महाकालेश्वर का मतलब 

         

   महाकालेश्वर का मतलब काल  का स्वामी। आपने इससे पहले कभी किसी और के आगे महाकाल लगते नहीं सुना होगा। काल  का मतलब समय है। जिसका समय पर नियंत्रण हो चुका  है। जो अपनी मर्जी के हिसाब से समय को चला सकता है। वही महाकालेश्वर है।  काल  का मतलब मृत्यु  है।काल  का मतलब अँधेरा भी है। हर कोई अँधेरे की अपेक्षा प्रकाश की तरफ जाना चाहता है। अँधेरे के नाम से लोग घबरा जाते है।  

      इसके  शिवलिंग की दिशा दक्षिणमुखी है। जिसका मतलब इसका प्रवाह दक्षिण दिशा की तरफ है। हमारे सभी ग्रंथो में दक्षिण दिशा का मालिक यमराज को कहा जाता है। यमराज यानी  मृत्यु का देवता। हर कोई मृत्यु से डरता है। उसे नाखुश नहीं करना चाहता है। यहां तक कहा  जाता है दक्षिण दिशा में पैर  करके नहीं सोना चाहिए। दक्षिण दिशा का देवता नाराज होकर तुम्हे समय से पहले अपनी दुनियां में ले जायेगा। जबकि कोई भी अपने साथ वालो को छोड़ना नहीं चाहता है। इसलिए हमेशा यमराज का नाम लेने से डरता है। 

    मृत्यु से इंसान इस कदर डरता है। कि  शमशान घाट के पास जाना   भी  नहीं चाहता  है। वही महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती के समय शमशान घाट से चिता  की राख  लाई  जाती है। उससे शिवलिंग का श्रृंगार किया जाता है। 

  शिव ने शमशान घाट जैसी जगह पर रहना स्वीकार किया। वे जगत में पूजनीय है वे जो चाहे ,जब चाहे पा  सकते है उसके बाबजूद उन्होंने  उसकी भस्म से अपना श्रृंगार किया। इसका मतलब उन्होंने मृत्यु पर भी विजय प्राप्त कर ली है।  संसार की प्रत्येक वस्तु उन्हें लुभा नहीं सकती। वे परम् योगी है या अघोरी। आप खुद सोच कर देखिए  जिसने जिंदगी के हर सुख से मुख मोड़ लिया है। शिव हिन्दुओ के आदि देवता है।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

  शादी के समय दोनों अलग  माहौल  से आए होते हैं, जिसके कारण दोनों अपने साथी को अपने जैसा बनाना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि दूसरा उसके जैसा व...