किराये की दोपहिया सवारी का मजा इंदौर में
ऐसे समय हर जगह के लिए बस का इंतजार करना भी मुश्किल होता है। क्योंकि बाहर के लोगो को बस का समय पता नहीं होता है। बस कितने बजे चलेगी, कब चलेगी। जब तक बस पूरी नहीं भरती तब तक चालक सवारियों का इंतजार करता रहता है। हम जैसे मुसाफिरों को जिनके पास सीमित समय होता है। उनके लिए समय बहुत कीमती होता है। वे ऐसे समय बर्बाद करने से घबराते है। उन्होंने जो उद्देश्य रखा होता है। उसे पूरा करने की कोशिश करते है। उसके लिए पैसो की कंजूसी नहीं की जा सकती लेकिन इतने अधिक पैसे खर्च करने में दुःख भी होता है।
इसका समाधान मुझे स्कूटर में दिखाई दिया। इंदौर में कुछ रुपयों में (लगभग 400 RS) में किराये पर स्कूटर लिया जा सकता है। जितना चाहो उसमे पैट्रॉल भरवा कर घुमा जा सकता है। दो लोगो के घूमने के लिए अच्छा और किफायती तरीका है। जब चाहे ,जितनी दूर और कितने समय तक रुक कर उस जगह का मजा लिया जा सकता है। ऐसी जगह भी जा सकते है जहां जाने के लिए कोई यातायात का साधन जाने के लिए तैयार न हो। आप बड़े मजे से घूम सकते है।
आजकल रस्ते भटकने का डर नहीं है। क्योंकि GPS से आपको सही जगह मिल जाएगी। किफायत में आप सारी जगह देख सकते है आपके समय की बर्बादी भी नहीं होगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें