आज गर्मियों की छुट्टी के बाद विद्यालय खुल गए है पर बच्चे बहुत कम आये जितने बच्चे आये वे सब तरो ताजा और जोश से भरे हुए थे । उनकी नई वर्दी बन गयी थी । उनके अभिभावकों ने उनके पसंद का सामान दिलवा दिया था । वे सब अपने मित्रो को दिखा कर खुश हो रहे थे । उन्होंने अपनी छुट्टी कैसे बितायी आपस में बता रहे थे । बच्चे आज पढ़ने के मन से नही आये थे बल्कि अपनी छुट्टियों में उन्होंने क्या किया ,कैसे छुट्टियाँ बितायी,कहाँ घूम के आये इस बारे में परस्पर बता रहे थे । #छुटियाँ ख़त्म
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें