#maryadao ka ullanghan

      मीना  की सुंदरता में कोई कमी नही थी। वह स्वस्थ थी उसे किसी तरह की बीमारी भी नही थी। उसकी सुंदरता की लोग अक्सर तारीफ करते थे। उसके जैसी सुंदर औरते आसपास आसानी से दिखाई नही देती।  मीना  के चरित्र में कोई खोट नही निकाल  सकता था। वह पूरी तरह परिवार के प्रति समर्पित औरत थी।                 जबकि नीलेश आदमियो के गुणों के  मापदंड पर खरा नही उतरता था। नीलेश का कद छोटा था। उसके बातचीत करने ,उठने बैठने,के तरीके से उसकी तरफ किसी का ध्यान नही जा सकता था। मीना जैसी सुंदर औरत से शादी उसके गुणों के कारण नही बल्कि बाप की बदौलत हो गयी थी। उसकी कमाई भी कम थी।
      उसके साथ मीना  जैसी औरत ही निभा सकती थी। वह मीना  के गुणों का सम्मान करने  की जगह कुंठित होता चला गया। उसकी अंतर्मुखी घुटन अपना वर्चस्व किसी और औरत  पर दिखा नही सकी । उसने दूसरी औरतो की तरफ कदम बढ़ाये लेकिन कोई औरत उसके झांसे में नही आई।
       उसने घर में अपनी इच्छा पूरी कर ली। मर्यादाओ का ध्यान रखने के बारे में सोचने की जगह सिर्फ अपना स्वार्थ साधने में अपनी ताकत लगा दी। मन ही मन  वह  अपने किये पर शर्मिंदा हुआ उसे डर  भी लगा।उसकी हवस ने अच्छे -बुरे के अहसास पर पर्दा डाल दिया। 
       जब उसकी पोल नही खुली तो उसके अंदर का डर  भी ख़त्म हो गया। मीना  पति की सभी जरूरते पूरी करने में  समर्थ थी।  उसके द्वारा कभी नखड़े दिखाने की नौबत नही आती  थी। वह हर तरह से पति का सहयोग करती थी। मीना घर के कामो के आलावा पति के साथ आर्थिक मोर्चा भी सभाल रही थी उसके बाबजूद उसके पति का मन स्थिर ना  रह सका।
      नीलेश की कुंठा उसे इतना जघन्य काम करने से रोक ना  सकी। नीलेश पैसा कमाने के बारे में कम सोचता था। उसका सारा ध्यान इसी तरफ रहता था। इसलिए वह पिता की मर्यादा नही निभा सका। जब नीलेश का कृत्य किसी के सामने नही आया तो उसका भय खुल गया। अब वह पत्नी के साथ -साथ बेटी के साथ भी अपनी हवस पूरी करने लगा।
     ये सारा व्यापर कई सालो तक चलता रहा। हेमा इस विषय पर किसी से बात नही कर सकी।  उसे इस बारे में पता ही नही चल सका जो उसके साथ हो रहा है। वह नही होना चाहिए। उसके अंदर का डर भी इसका एक कारण था। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

  शादी के समय दोनों अलग  माहौल  से आए होते हैं, जिसके कारण दोनों अपने साथी को अपने जैसा बनाना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि दूसरा उसके जैसा व...