सज्जनगढ़ किला
यह किला राजा सज्जनसिंह ने बनवाया था। यह पहाड़ की सबसे ऊँची चोटी पर बना हुआ है। इसके ऊपर से सारा उदयपुर दिखाई देता है। यहां से उदयपुर झीलों से भरा हुआ और हरा -भरा दिखाई देता है। इसे यहां से देखने पर यह राजस्थान का हिस्सा नहीं लगता बल्कि धरती पर फैला हुआ स्वर्ग लगता है। इसकी सुंदरता आँखों में समाती नहीं है। यहां का रहन -सहन और खान -पान सब कुछ राजस्थानी है। बस प्रकृति राजस्थान से अलग दिखाई देती है।
सज्जनगढ़ किले को मानसून पैलेस भी कहा जाता है। मानसून के समय इसपर पड़ती बारिश की बुँदे मन को मुग्ध कर देती है . इसे सफेद संगमरमर से बनवाया गया है। इसपर सफेदी भी सफेद रंग से करवाई गयी है। जिसके कारण दूर से दिखाई देता है। इतनी ऊंचाई पर पानी की कमी न हो इसके लिए इस पर बर्षा के पानी को इकट्ठा करने का प्रबंध किया गया है।
हम राजस्थान को रेगिस्तान का पर्याय समझते है। लेकिन यहाँ के लोगो ने अपनी सूझ -बुझ से पानी को अच्छी तरह से संभालने की कोशिश की है। जबकि आज पूरा भारत पानी की कमी से जूझ रहा है।
इस किले को छोटे से संग्रहालय का रूप दिया गया है। यहां आकर आप राजस्थान से वाकिफ हो सकते है
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें