उज्जैन में घूमने के साधन
उज्जैन छोटा शहर है। उसमे घूमने की जगह ज्यादा नहीं है। लेकिन अपने मंदिरो के कारण विशेषकर महाकालेश्वर मंदिर के कारण लोग उज्जैन आते है। उज्जैन के लिए गाड़ियां सभी स्थानों से आती है। बसे भी हर स्थान से उज्जैन आने के लिए मिल जाएँगी। इसलिए आपको वहां पहुंचने में दिक्क्त का सामना नहीं करना पड़ेगा।
यदि आप हवाईजहाज से आना चाहते है तब आपको इंदौर के एयरपोर्ट पर उतरना होगा। वहां से केवल डेढ़ घंटे में आप किसी भी वाहन से उज्जैन पहुंच सकते है। आपको उज्जैन में घूमने के लिए कार ,बस और दोपहिया वाहन हर तरह की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। आपको बस अपनी हैसियत के हिसाब से जेब खाली करनी पड़ेगी।
उज्जैन में किराये के दोपहिया वाहन मिल जाते है। कुछ रुपया देकर आप उसे 24 घंटे के लिए ले सकते है। उसपर दो लोग आराम से अपनी जरूरत मुताबिक पेट्रोल डलवाकर कही भी घूमने का कार्यक्रम बना सकते है। यह मुझे सस्ता और समय बचाने का साधन लगता है।
उस स्थान पर जाने के लिए ऑटोरिक्शा भी आसानी से मिल जाते है। उनका किराया भी ज्यादा नहीं होता है। बस थोड़ा ज्यादा बोलते है। उनसे भावताव करने की जरूरत पड़ती है। वहां आने -जाने में आपको दिक्क्त का सामना नहीं करना पड़ेगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें