# love and sex 5

                    love  and  sex 5 

       लड़कियों के अंदर परिवर्तन जल्दी आते है। जबकि लड़को के अंदर परिवर्तन देर से आते  है।  औरतो को अपने व्यवहार पर नियंत्रण करना सिखाया जाता है। परिवर्तन होने पर   अपने जोश पर लड़के अंकुश नहीं लगा पाते  है। तभी तो आपने बहुत बार छोटे लड़को को भी गलत हरकते करते देखा होगा। 
      यह इंसानो के अंदर ही नहीं बल्कि समस्त प्राणी जगत में देखा जा सकता है। हमेशा नर ही मादा को पाने की कोशिश करते दिखाई  देंगे। जबकि मादा ऐसा प्रयत्न करती दिखाई नहीं देती है।जबकि मादा को संस्कार देने वाला कोई नहीं होता है। ये सभी प्राणी जगत में व्याप्त है।  
     कई जानवर तो इसके लिए प्राणो की बाजी   तक लगा देते है।  हारने पर इतने घायल हो जाते है कि  उनकी जान तक चली जाती है। मतलब प्राणो का मोह भी रोक नहीं पाता  है ।
         इंसानो के लिए औरतो को पाने के लिए प्राण हथेली पर लेकर चलने की जरूरत नहीं पड़ती है। लेकिन इसके लिए सर्वस्व दाव  पर लगते देखा है। 
         आपने सरवना  रेस्टोरेंट के मालिक पी  राजगोपाल  का कारनामा सुना है या नहीं। उसने एक लड़की को पाने के लिए उसके पति को मरवा दिया। उसके बाद भी उस लड़की ने शादी करने से मना  कर दिया। बरसो तक अपने पति की मौत का बदला लेने के लिए मुकदमा लड़ती रही अंततः उसे जेल भिजवाने में कामयाब हुई। जबकि उस अमीर इंसान को अपने पैसे पर बहुत भरोसा था कि  किसी न किसी दिन ये झुक कर मुझे स्वीकार लेगी लेकिन वह ऐसा न कर सकी।
      हम कितने भी पर्दो के बीच  ढक कर रहे लेकिन वे ऊपरी सुंदरता बहुत कम  निहारते है। बल्कि जहां जिस रूप में देखना होता है  उसी रूप की कल्पना करने लगते है। आप सोच सकते है। वे औरत की कल्पना किस रूप में करते होंगे। उनसे रिश्तो के आधार पर कल्पना करने के बारे में मत सोचिये उनकी कल्पना दूरगामी होती है। 
          औरत का कोई रिश्ता नहीं होता, न कोई धर्म होता है। वह जिससे जुड़ जाती है। वही धर्म उसे अपनाना पड़ता है। आप अपने आसपास देखिये इसके बहुत सारे  उदाहरण आपको अपने आस -पास दिखाई दे जायेंगे। आपको दूर जाना नहीं पड़ेगा। 
        इसलिए मै  चाहती हूँ सपनो की दुनियां से बाहर निकल कर देखो। दुनियां तुम्हारी कल्पनाओ से बिलकुल अलग होती है।  सपनो की दुनियां में खोने वाले हमेशा धोखा खाते  है। मजबूत इंसान वही होता है जो यथार्थ के धरातल पर खड़ा होकर इंसानो को परख रहा होता है।
       सपनो की दुनियां बच्चो के लिए होती है। उनके हर सपने को सच करने के लिए बड़े हर समय तैयार रहते है  . बाकि दुनियां हर सपने को तोड़ने का कार्य कर रही होती है।   इसलिए सपनो से बाहर निकलिए। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

  शादी के समय दोनों अलग  माहौल  से आए होते हैं, जिसके कारण दोनों अपने साथी को अपने जैसा बनाना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि दूसरा उसके जैसा व...