कोरोना योद्धाओ का सम्मान
सरकार की तरफ से आम जनता को कोरोना योद्धाओ को सम्मान देने हेतु घंटी ,शंख,ताली , थाली बजाओ आदि काम सौपे गए थे। एक दिन दीप जलाने का काम दिया गया। आज मेने वायुयानों के द्वारा पुष्पवर्षा करते देखा। मुझे बहुत ख़ुशी हुई।
ये काम बहुत सारे लोगो को ध्यान भटकाने वाले लग सकते है। इससे बीमारों को कोई फायदा नहीं होगा। लेकिन इस बुरी स्थिति में लोग डरे हुए है।
वह अपना डर गुस्से के रूप में इन्ही पर उतारते। लेकिन मोदी जी की पहल के कारण अनेक जगह उन्हें सम्मान दिया जा रहा है। ये केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशो में भी, इन सभी योद्धाओ को, लोग सम्मानित कर रहे है।
ये योद्धा अपने परिवार को बीमारी से बचाने के लिए घर नहीं जा पा रहे। यदि जाते है तो घर के बाहर रहते है। परिवार से अलग एक कमरे तक खुद को सीमित कर रहे है। ताकि उनका प्यारा परिवार संक्रमित न हो जाये। इनका मौत के आतंक के बीच कार्य सराहनीय है।
वरना पहले डर के कारण इन जांबाज योद्धाओ को लोग घर खाली करने पर विवश कर रहे थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें