पोस्टर की तरह चिपकना
आज मै आपको दो लड़कियों की लड़ाई की दास्ताँ सुनाने जा रही हूँ। जिसे सुनकर मै हैरान रह गई। उनके सामने से निकलते हुए मुझे सुनाई दिया।
एक लड़की दूसरी लड़की से कह रही थी। -"तू मुझे समझती क्या है। तुझे इतना मारूंगी की दीवार पर पोस्टर की तरह चिपक जाएगी। तेरे घरवाले तुझे आकर चम्मच से खुरच -खुरच कर छुड़ायेंगे। "
उसके बाद में चम्मच से छुड़ाने की कल्पना करने लगी। मेरी हंसी रोके नहीं रुक रही थी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें