#dengu

      डेंगू के बारे में आजकल काफी खबरे आ  रही  है। उन्हें सुनकर लगता हे ये विपदा ऊपर  से आई है। लेकिन ऐसा नही है.इसका कारण  लापरवाही है। आपको सुनकर हैरानी होगी   सरकार डेंगू को रोकने के लिए अनेक उपाय कर रही  है। लेकिन मै  उपायो की  पोल खोल रही हूँ।
      में एक  अपने साथी के साथ रोहिणी के फ्लैट देखने गयी। वहाँ  पर नीचे हर तरफ सफाई दिखाई दे रही थी। हमें घूमने और आसपास का माहौल देखने में बहुत मजा आ  रहा था। हमने सब जगह अच्छी तरह देखी उसके बाद हम डी डी  ए  के फ्लैटों की छत पर चले गए। उस जगह को देखकर हमें बहुत हैरानी हुई वहाँ तकरीबन १४०० फ्लैटों की टंकी रखी हुई थी। लेकिन सभी टंकियों के ढककन  गायब थे। हमने  अंदर झांक कर देखा तो उसमे बारिश का पानी भरा हुआ था।
      हमने सरकार के दावों और उपचारो के बारे में अनेक तरह से सुना था। लोगो को उनके गलत कामो के लिए दोष भी दिया था कि  आप जैसे लोगो के कारण यह बीमारी फैल  रही है। हमारी कोशिश के कारण आसपास के लोगो ने अपने व्यवहार को बदल भी लिया था।
 जहा सरकारी कर्मचारियों ने टंकियों के दक्क्न कबाड़िये को थोड़े से लाभ के लिए बेच दिए हो वहाँ हम जैसे लोग क्या कर सकते है। उन 20 हजार बिना दक्क्न वाली टंकी के कारण भरे हुए पानी में  लाखो मच्छर पनप रहे है। आप इसकी कल्पना करके देख सकते है।  लोगो को छत पर जाने की आदत नही होती अगर वो मेरी तरह रोहिणी के फ्लैटों की छत पर जाकर देखेंगे तो आपको सच्चाई पता चलेगी।
        लोग उन इलाको के गाँव  में रहने वालो को दोष दे रहे है। गाँव के सीधे- साधे  लोग जमीं से जुड़े ईमानदार होते है। वे अपने आस -पास के लाखो लोगो की जिंदगी से कभी खिलवाड़ नही करेंगे। उन गरीब लोगो की डेंगू के कारण मोत  हो रही  हे।     डेंगू के प्रकोप के कारण  अस्पताल में उनकी भर्ती नही हो रही हे आज भी डेंगू के मरीज  सबसे ज्यादा रोहिणी के इलाके में है।        

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

  शादी के समय दोनों अलग  माहौल  से आए होते हैं, जिसके कारण दोनों अपने साथी को अपने जैसा बनाना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि दूसरा उसके जैसा व...