#bijli ka asar

       वेद को हिना की शादी का पता ही नही चला इस शादी में  उसे किसी तरह की परेशानी का सामना नही करना पड़ा। हिना शादी के बाद ससुराल चली गयी उसकी शादी में कोई विघ्न नही आया।
        उसको ससुराल में शाम के समय तारो की छाँव में लिया गया। सुबह की विदाई के बाद शाम तक वह पड़ोस में अपनी नन्द के घर में रही। उसकी शादी के बाद के समारोह एक दिन बाद होने थे। उस दिन कोई रस्म नही की गयी। वह दिन ख़ुशी से कट गया।
     अगले दिन कंगना खुलने की रस्म के समय यकायक बिजली चली गयी। किसी को कुछ समझ नही आ रहा था.क्या किया जाये।
    इतने में मदन ने कहा -चलो। में चल कर देखता हूँ क्या खराबी है।
     मदन अभी बिजली ठीक करने की कोशिश कर ही रहा था। उसे बिजली का करन्ट  लग गया। वह बेहोश होकर दूर जा गिरा। सबको समझ नही आया ये कैसे हो गया। एकदम चारो तरफ शोर मच गया कि  मदन को बिजली ने पकड़ लिया। कंगना  खुलवाई की रस्म सब भूल गए। ड़ॉ  को बुलवाया गया। उसकी कोशिश से मदन को होश आया। इन सब में काफी समय बीत  गया।
   इस बीच बूढ़ी ओरते खुसर -फुसर करने लगी  - बहु कैसे पैरो की आई है। मदन मरते -मरते बचा।
  इतने में मदन की माँ बोली -मेरी बहु को गलत मत कहो। क्या पता मदन बहु के भाग से बचा है। उसे आये हुए समय कितना हुआ है। जो तुम उसे दोष दे रही हो।
  उनके शब्द सुनकर खुसफुसाहट बंद हो गयी। यदि वे भी ओरो की हाँ में हाँ मिलाती तो हिना की जिंदगी बहुत मुश्किल हो जाती।
     डर  के साये में रस्मे होने लगी। सभी को सूबा हो रहा था। कुछ गलत ना  हो जाये। लेकिन इसके बाद कुछ परेशानी का सामना नही हुआ। सारे काम राजी -ख़ुशी निबट गए।
     हिना को उसकी सास और ससुराल का बहुत प्यार मिला। उसके जेठ और जिठानी  दूसरे घर में रहती थी। वे शादी के कुछ समय बाद अपने घर में लोट गई।
  पांच दिन बाद हिना की मायके विदाई का समय आया। तो वह सुकन्या से मिली।  हिना ने सुकन्या को ससुराल की बाते  बताई तो वह हैरान हो गयी। उसकी कुंडली की भविष्वाणी पहले दिन ही अपना असर दिखा गयी।  इस बारे में उन्होंने हिना को भी कुछ नही बताया था आज सुकन्या ने हिना के सामने कुंडली का भेद खोला।
    शादी के समय मदन केवल २१ साल का था उसकी पढ़ाई  जारी थी। पढ़ाई के साथ वह नौकरी भी कर रहा था। हिना अभी २० साल की थी। उसकी शादी करने की इच्छा नही थी 
     हिना मदन से शादी नही करना चाहती थी लेकिन घर वालो ने उसकी शादी जबरदस्ती उस घर में की थी उसकी बड़ी बहन सुमन की शादी जैसे घर में हुई  थी वह भी वेसे घर का सपना देख रही थी। जबकि इस घर में सब कुछ सुमन के घर से विपरीत था  इसलिए उसने शादी का विरोध किया। लेकिन उसकी शादी के मामले में एक ना  चली वह उदास और बेमन से अपने ससुराल गयी थी लेकिन आज अपनी कुंडली का सच जानकर उसे बड़ो का निर्णय सही लगा।
     जब सुकन्या और वेद के पास खबर पहुंची। तो वे सकते में रह गए। हिना की भविष्वाणी ने पहले दिन ही अपना असर दिखा दिया। हिना के भविष्य का राज केवल वेद और सुकन्या तक ही सीमित  था। उन्होंने इसे अब तक किसी से साझा नही किया था। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

  शादी के समय दोनों अलग  माहौल  से आए होते हैं, जिसके कारण दोनों अपने साथी को अपने जैसा बनाना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि दूसरा उसके जैसा व...