narm pakodi

          खाना बनाते समय कुछ चीजे अच्छी नही बनती ऐसे ही खाने में पकोड़ी  का स्थान है  कई बार पकौड़िया बहुत सख्त बन जाती है  उनके बारे में सुनना  पड़ता है । इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत की  जरूरत नहीं होती है ।
      जब भी पकोड़ी बनाये उसे काफी देर तक फेंटना चाहिए । जितनी ज्यादा देर तक फेंटोगे उतनी ज्यादा हवा बेसन में जाएगी ।पकोड़े उतने ज्यादा नर्म  बनेंगे । यदि फेंटते समय कम मेहनत करोगे उतना नुकसान आपकी पकौड़ियों को उठाना पड़ेगा । आप संतुष्ट नही हो पाओगे ।
         दही -बड़े बनाते समय भी दाल को काफी समय तक फेंटना चाहिए तभी वे नरम बनेंगे ।
    दाल की बड़ी बनाते समय भी दाल को एक दिन पहले पानी में भिगो देना चाहिए । कुछ समय के अंतर पर दाल को फेंटते रहने से दाल की बढ़िया बहुत नरम और हलकी खटास लिए बनेंगी । एक दिन पहले इसलिए कहा है क्योंकि दाल को बहुत देर तक बडियो के लिए फेंटना पड़ता है । हमारा हाथ ज्यादा देर तक काम नही कर पाता थक जाता है । इसलिए थोड़ी -थोड़ी  देर बाद जाकर दाल फेंटने से दाल में ज्यादा बब्बल बनेंगे । बे बाजार की बड़ी की अपेक्षा ताजी बड़ी जैसी बनेगी । वे सब्जी बनाने पर ताजी  बडियो की तरह उपर तैरती हुए दिखाई देंगी ।
    आप सबकी तारीफ की हक़दार बनेंगी । 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

  शादी के समय दोनों अलग  माहौल  से आए होते हैं, जिसके कारण दोनों अपने साथी को अपने जैसा बनाना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि दूसरा उसके जैसा व...