dhokla

        कुछ खाने ऐसे होते है । जो हम बाजार जैसे बनाना चाहते है । उनका  बाजार जैसा  बनाना कठिन होता है । ऐसे ही गुजराती खाना ढोकला हे बाजार और घर के ढोकले में बहुत अंतर होता है । आप अलग -अलग दुकानो के ढोकले में भी अंतर पाओगे । पर कई चीजे ऐसी होती है जो उन्हें स्वादिस्ट बना देती है ।में आपको ढोकला बनाना तो नही पर उसकी कमिया जो अधिकतर घर में बनाते वक्त रह जाती हे उसके बारे में आपको बताना चाहती हूँ ।
        ढोकला बनाते समय उसमे सोड़े के इस्तेमाल  की जगह" इनो" को प्रयोग करना चाहिए । इनो विल्कुल आखिर में डालना चाहिए क्योंकि उसके बब्बल ज्यादा बनेगे उतना ही ढोकला स्पंजी बनेगा । इनो का पहले प्रयोग करने से वह इतना स्पंजी नही बनेगा । ढोकले के पेस्ट में  ही दो चम्मच चीनी भी डाल देनी चाहिए ।
           ढोकला जब तैयार हो जाए तब उसमे तड़का लगाया जाता हे । तड़के में सरसो  हींग डालने के   बाद इसमें  एक कटोरी पानी डाल देना चाहिए ।    पानी में ही कुछ चीनी स्वादानुसार डाल देनी चाहिए । वह बाजार जैसा बन जाता है। एक बार इस तरह से बना के देखो ।"  फिर मुझे बताओ कैसा  बना ढोकला । आया बाजार जैसा स्वाद ।"

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

  शादी के समय दोनों अलग  माहौल  से आए होते हैं, जिसके कारण दोनों अपने साथी को अपने जैसा बनाना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि दूसरा उसके जैसा व...