bachhi

       जब मनोहर घर आये सविता ने एक दिन मनोहर से कहा -में आगे पढ़ना  चाहती हूँ ।
 मनोहर बोला - इस घर में रहकर पड़ना बहुत मुश्किल है । सारे  दिन घर के काम करती हो । उसके बाद तुझे जानवरो के काम करने पड़ते है  । तू कैसे पड  सकेगी ।
   सविता बोली -इसकी तुम चिंता मत करो । मै  किसी काम में कमी नहीं रहने दूंगी । तुम्हे मेरी पढ़ाई और काम को लेकर कोई परेशानी नहीं होगी । यदि तुम किसी भी तरह की कमी देखो तो मेरी पढ़ाई  छुड़वा देंना ।
    मनोहर को उसके तर्क पसंद नहीं आये वह  बोले -तुम अभी गर्भवती हो । उस पर तुम्हे इतना काम करना
पड़ता है  । तुम इतना सारा काम नही कर पाओगी । तुम एक इंसान हो मशीन नहीं ।
      सविता के अंदर पड़ने की ललक थी । वह हर स्थिति से समझोता करने के लिए तैयार थी । उसके अंदर पढ़ाई  की इच्छा उसे बेचैन करती थी । उसकी बेचैनी कोई समझ नहीं पा  रहा था ।
      सविता ने मनोहर की बहुत खुशामद की पर वह उसको पढ़ाने के लिए राजी नहीं हो रहा था ।
  तब सविता बोली - एक बार आप मुझ पर भरोसा करके तो देखो में तुम्हे परेशान नही करूंगी किसी को बोलने का मौका नही दूंगी ।
  मनोहर उसके इस इसरार पर पसीज गया । या उसको टालने  के लिए कहा - अभी तुम गर्भवती हो ।  इस बच्चे के जन्म के बाद तुम्हारा दाखिला  करवा दूंगा ।
     मनोहर ने दुनिया देखी  थी वह सविता का दिल दुखाना नही चाहता था । उसके हिसाब से जब बच्चा हो जायेगा उसके इतने सारे काम करने पड़ेंगे सविता के मन से सारा पढ़ाई का जूनून ख़त्म हो जायेगा ।
      सविता उसके इस आश्वासन से प्रसन्न हो गयी उसमे नया जोश आ  गया । वह ख़ुशी से बच्चे के आने का इंतजार करने लगी । उसे उम्मीद थी उसका पति उसकी इच्छा जरूर पूरी करेगा । उसे कहा मालूम था उसका पति उसकी बचकानी उम्मीद को टालना  चाहता है । जिस इलाके में पिता अपनी बेटी की पढ़ाई को गैर जरूरी समझ सकता है । वहाँ  के माहौल में पति के लिए उसकी इच्छा क्या मायने रखती है ।
       समय उपरांत सविता ने एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया । अब उसे राहत महसूस होने लगी । उसे कुछ दिन आराम के मिलेंगे । सविता इस समय केबल सोलह साल की थी । एक बच्ची की माँ बन चुकी थी । वह दिन रात बेटी के काम में लगी रहती थी । उसके जीवन में एक नया मोड़ आ  चूका था । आज भी भारत में ऐसे कई  राज्य है । जहाँ बच्चियाँ ही बच्ची को जन्म देती है । 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

  शादी के समय दोनों अलग  माहौल  से आए होते हैं, जिसके कारण दोनों अपने साथी को अपने जैसा बनाना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि दूसरा उसके जैसा व...