bhidant

    मै    और मेरा दोस्त रास्ते में  कार से जा रहे थे । में काफी देर से एक बस के पीछे चल रहा था बस बहुत धीरे -धीरे आगे बढ़  रही थी । में काफी देर से उसके पीछे होने के कारण खीज रहा था ।   हॉर्न बजाने का चालक पर कोई असर नही हो रहा था । मुझे लगने लगा । ये जानबूझकर गाड़ी धीरे चला रहा है । मे अपनी कार  को बस से आगे निकालने की कोशिश करने   लगा । 
        बस से जब मेने अपनी कार आगे निकालनी चाही तो एकदम मेरे सामने सांड  आ  गया । सांड को देखते ही मेने अपनी कार  के ब्रेक लगा दिए । जब तक ब्रेक लगी हम काफी आगे आ  चुके थे । उस सांड के दोनों पैर    आगे के जमींन पर टीके  थे । पीछे के दोनों पैर मेरी कार के बोनट पर थे । इस हालत की हमने कल्पना ही नही की थी । ऐसा भी हो सकता है  ।
       अब हमे बस के धीरे चलने का राज मालूम हुआ । वह सांड  सड़क के बिलकुल बीच में मस्ती में चल रहा था । उसको आस-पास  के यातायात से कोई मतलब नही था । उसके कारण सड़क पर जाम लग गया था । अब हमे अपनी नासमझी और बेसब्री  पर दुःख हुआ ।
        हमारी हालत सांड को बोनट पर देखकर खस्ता हो गयी । आँखों के सामने अँधेरा  छा  गया अब क्या करे समझ ही नही आ  रहा था । हमने धीरे से अपनी कार  को पीछे किया । सांड अपने आप कार  से नीचे उतर  गया । हमने अपनी कार जल्दी से पीछे की उस सांड से काफी दूर हो गए । हमें लगा सांड  गुस्से में आकर हमे नुकसान पहुंचा सकता है  । सांड को कोई फर्क नही पड़ा वह अपनी धुन में जुगाली करता हुआ धीरे-धीरे आगे बढ़ता रहा । जब सांड काफी आगे चला गया तब हमने अपनी कार  का टुटा हुआ बोनट उठाया उसे लेकर वापस आ  गये । घर आकर जब कार को देखा उसमे सांड  से टकराने के कारण काफी नुकसान हुआ था । कार  को ठीक करवाने  में काफी समय और पैसे खर्च हुए पर हमें कोई नुकसान नही हुआ । ये अचंभित करता  है ।
       सांड से  ऐसी भिड़ंत की हमने  कभी कल्पना भी नही की थी । उस समय जो  हमारी हालत हुइ होगी आप उस  की कल्पना भी नही कर पाएंगे । 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

  शादी के समय दोनों अलग  माहौल  से आए होते हैं, जिसके कारण दोनों अपने साथी को अपने जैसा बनाना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि दूसरा उसके जैसा व...