राम मंदिर के निर्माण का खर्चा
लोगो को इसके निर्माण कार्य को लेकर परेशानी महसूस हो रही है। सरकार के पास करोना वायरस का सामना करने के लिए पैसा नहीं है। वह प्रधानमंत्री सहायता कोष में लोगो से दान करने के लिए कह रही है।
ऐसी हालत में राम मंदिर के लिए पैसा कहाँ से आएगा।आपको शायद पता नहीं है इसके निर्माण का पैसा सरकार से नहीं लिया जायेगा बल्कि श्रद्धालु जन अपनी इच्छा से दान करेंगे। उन्होंने प्रत्येक हिन्दू से केवल 10 रूपये का दान माँगा है। यदि भारत की 70 लाख हिन्दू जनता इतने रूपये देगी तब इस ट्रस्ट के पास कितने रूपये आएंगे।
विदेश के हिन्दू या हिन्दू धर्म के मानने वाले भी कुछ दान करेंगे। इसके आलावा राम मंदिर ट्रस्ट के पास भी अपना बहुत पैसा है।
हिन्दू मताबलम्बी बिना मांगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को ड्राफ्ट बना कर भेज रहे है। जबकि किसी से माँगा नहीं जा रहा। हमारे धर्म संसथान पैसे के हिसाब से मोहताज नहीं है। उनके पास लोगो का दान किया हुआ काफी पैसा होता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें