#startup-standup

                                                    स्टार्टअप -स्टैंडअप 
   
 अब तक सभी सरकार नोजवानो को सरकारी  नौकरी के सपने दिखाती रही है।  सरकारी नौकरी लोगो के लिए सपना बन के रह जाती है। हमेशा बेरोजगारी की समस्या को सभी पार्टिया भुनाती रही है। लेकिन ये धोखा बन कर रह जाती है। लोगो के सपने कभी सच नही हो पाते। 
        एक साथ 10 लोगो को सरकारी नौकरी देने के लिए सरकार को बहुत सारे काम पुरे करने पड़ेंगे जब तक वह 10 लोगो को नौकरी पर लगा सकने में समर्थ होती है तब तक भारत की बढ़ती हुई जनसंख्या के कारण 10 हजार बेरोजगार उठ खड़े होते है। इसलिए बेरोजगारी कम करने के अभियान में सारी  सरकार विफल हो जाती है। 
      मोदी सरकार ने स्टार्टअप की नई नीति बनाई है। इसमें सरकार का दावा है।सभी समर्थवान लोग अपने विचार हमारे सामने लाये ,यदि उनके विचार सही सोच और भविष्य को देख कर लिए गए   होंगे उन्हें उनकी जरूरत के अनुसार ऋण की सुविधा दी जाएगी। उनके स्किल को उन्नत करने में भी सहयोग दिया जायेगा। उन्हें तीन साल तक किसी तरह के कर देने से मुक्त रक्खा जायेगा। कोई भी नया व्यापार शुरू करना आसान हो जायेगा। विपरीत माहौल में असफल होने पर काम बंद करना भी उतना ही  आसान होगा।
       इससे पहले ऐसी योजना अमरीका की" सिलिकॉन वेली  "में रही है अमेरिका देश के नोजवानो को नए व्यापारों के द्वारा बेरोजगारी की समस्या से निबटने में सफल  रहा है। अमेरिका में नया व्यापार खोलना और बंद करना सबसे आसान रहा है। 
      भारत में हमेशा से लाइसेंस राज के कारण नया काम खोलना बहुत कठिन रहा है। मोदी जी के शब्दों के अनुसार आपको सारी सुविधाये एक ही खिड़की से मिल सकेगी। एक नया स्टार्टअप कई लोगो को रोजगार देने में समर्थ होगा। पुराने कामो में बहुत सारे लोगो को खपाया नही जा सकता लेकिन नए स्टार्टअप के कारण बहुत सारे लोगो की जरूरत पड़ेगी। लोगो की मेहनत सही रास्ते पर चलकर देश को उन्नति के रास्ते पर ले जाएगी। 
       जितनी सरकारे अब तक भारत में आई उन्होंने अपनी हार का ठीकरा बड़ी जनसँख्या पर फोड़ा लेकिन मोदी सरकार पहली बार जबान हाथो को अपनी ताकत के रूप में ले रही है। हमारे बीच में बहुत सारे सामर्थ्यवान ,मेहनती और जागरूक लोगो को इसका फायदा उठा कर अपने और दूसरो के सपनो को साकार करने की कोशिश करनी चाहिए। 
     स्टार्टअप के तहत कुछ उद्यमियो ने कई ऐसे उत्पाद बनाये है जिनकी कीमत केवल 50 रूपये है वही चीजे दूसरी कम्पनिया कई हजार रूपये में बेच रही है। इसका सारा फायदा विदेशो में पहुंच रहा है। यदि हमारे श्रम का फायदा भारतीयों को मिले इससे अच्छी बात कोई और क्या होगी। 
     अच्छा वक्त हमेशा नही रहता जब आपको मौका मिला है तो पूरा फायदा उठाना चाहिए हमेशा दूसरे देशो की चीजो को सरहाने की जगह कुछ ऐसा काम करे जिससे दूसरे हमारी सराहना करे। हमसे प्रेरणा ले। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

  शादी के समय दोनों अलग  माहौल  से आए होते हैं, जिसके कारण दोनों अपने साथी को अपने जैसा बनाना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि दूसरा उसके जैसा व...