मदुरै के मंदिर भव्य हे । मुख्य दरवाजा बहुत बड़ा और रंगबिरंगी देवताओ की मूर्ति से सजा हुआ हे । पहले उसकी सुंदरता देखकर यकीन ही नहीं आ रहा था कि इतने बड़े गेट को कैसे रंगा जाता हे । सारी मुर्तिया रंगीन थी । अब पता चला कि हर १० साल बाद उनको रंग किया जाता हे । मंदिर के अंदर हर मूर्ति के आगे पुलिस होती थी । हर मूर्ति को जाकर देखने के लिए अलग टिकट लेनी पड़ती थी । यदि कोई मूर्ति नहीं देखना चाहते तो आगे जाना पड़ता था । मंदिर में मुख्या मूर्ति बहुत अंदर जाकर थी । हर तरफ रोशनी होती हे । पर मुख्य मूर्ति के सामने घी के दीपक जल रहे होते हे । जिसे देखकर हैरानी होती हे ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें