- बच्चो की नींद भी हैरान कर देती हे मेने अपने बेटे को स्कूल जाने के लिए उठाया पहले तो राजन उठा नहीं । जबरदस्ती उठा कर उसे टॉयलेट में जाकर बिठा दिया में अपने काम के लग गयी । सुबह घर के काम भी बहुत होते है । कब २० मिनट बीत गए पता ही नहीं चला । राजन अभी तक नहीं आया मेने उसे जाकर देखा तो हैरान रह गयी । वह टॉयलेट सीट पर सो रहा था । उसे बिलकुल याद नहीं था की सुबह हो गयी । स्कूल भी जाना हे ।
- बच्चो के लिए जिंदगी बहुत मजेदार होती है । राजन टॉयलेट में से आ भी जाए तो भी उसे सम्भालना बहुत मुश्किल होता हे । वह अपनी कछी को सही जगह पहनने के स्थान पर सर पर टोपी की तरह पहन कर घूमता हे । पुरे दिन उसे सही तरह से काम करवाने में मेरी सारी ताकत ख़त्म हो जाती है
- रात के समय राजन को टॉयलेट जाना पड़ा वह बहुत छोटा था मेरी उसके साथ जाने की इच्छा नहीं हो रही थी मेने उसे पलंग से उतार दिया खुद जाओ अब बड़े हो गए हो मेने आँख बंद कर ली क्योंकि मुझे भी बहुत तेज नींद आ रही थी । कुछ देर बाद मेने देखा वो पापा के जुते को पॉट समझ कर बैठा हे । क्योंकि उसे भी बहुत तेज नींद आ रही थी ।
- बच्चे सारे दिन अपने बड़ो को काम करते देखते हे ,वह वैसा ही करने की कौशिश करते हे एक दोपहर मै सो रही थी ।जब सोकर उठी राजन कही दिखाई नहीं दिया । मैने उसे टॉयलेट में जाकर देखा वहाँ वह कुछ कर रहा था । मेने पूछा" यहाँ क्या कर रहा हे ।"राजन बोला - "टट्टी चला रहा हुँ ।" में हैरान रह गयी वो रसोई में से चम्म्च ले आया था । उसी चम्मच का इस्तेमाल हो रहा था ।
I am retired hindi teacher in govt school. trevller , apne yatra ke anubhav aapke sath share kar rahi hu . yatra me aane vali kathinaiyan aur khushiyan dono me aapke satha rhungi
bachcho ke karname |
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
शादी के समय दोनों अलग माहौल से आए होते हैं, जिसके कारण दोनों अपने साथी को अपने जैसा बनाना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि दूसरा उसके जैसा व...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें