weather of indore

                       इंदौर का मौसम 

 

   इदौर मध्य भारत में आता है। इस जगह काफी गर्मी होती है।  इस गर्मी का अहसास आपको यहाँ जाने पर ही पता चलेगा। मै  जब इंदौर गई। तब मार्च  का मध्य था। उस समय हम दिल्ली में गर्म कपड़े पहन रहे थे। अभी होली नहीं आयी थी। सुबह और शाम ठंड  का अहसास था। 
       जब हम इंदौर पहुंचे तब दोपहर में बाहर निकलने की हिम्मत नहीं हो रही थी। क्योंकि ऐसा लग रहा था। जैसे हमें ही साबुत तंदूर में भुना जा रहा है। हम दोपहर बीतने पर ही बाहर घूमने निकलते थे। वैसे मै अप्रेल के महीने से बाहर घूमने का कार्यक्रम नहीं बनाती  हूँ क्योंकि अधिकतर भारत में गर्मी पड़  रही होती है। ऐसे में बाहर घूमने से होने वाली परेशानी से बचना बहुत मुश्किल होता है। पानी पी -पीकर पेट  फटने लगता है लेकिन प्यास बुझने का नाम नहीं लेती है। 
         इंदौर  में नवंबर से फरवरी तक मौसम अच्छा होता है। इन  महिनो  में घूमने जाया जा सकता है।  इंदौर घूमने के हिसाब से बहुत सूंदर और साफ राज्य है। जिसे देखकर मन खुश हो जाता है।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

  शादी के समय दोनों अलग  माहौल  से आए होते हैं, जिसके कारण दोनों अपने साथी को अपने जैसा बनाना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि दूसरा उसके जैसा व...