इंदौर के शिक्षण संसथान
अभी तक मैंने अधिकतर बड़े -बड़े शिक्षण संस्थान केवल राज्यों की राजधानी में देखे थे। जबकि इंदौर किसी राज्य की राजधानी नहीं है लेकिन इंदौर शिक्षा के लिहाज से बहुत अधिक तरक्की कर रहा है। वहां पर शिक्षा की अच्छी व्यवस्था है। वहां IIM और IIT जैसे शिक्षण संस्थान है। वहां देश के हर कोने से बच्चे शिक्षा पाने के लिए आते है। उन्हें शिक्षा से जुडी हुई हर सुविधा प्राप्त हो जाती है। इंदौर में किताबो का पूरा बाजार है। जिसमे हर विषय की किताबे मिल जाएँगी। कोचिंग के लिए भी संस्थान है।
हर तरफ शिक्षा पाने के उत्सुक छात्र दिखाई देते है। उनके हँसते -खिलखिलाते चेहरे देख कर मन खुश हो जाता है। उनके खाने -पीने की भी अनेक व्यवस्थाएं है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें