इंदौर मे छप्पन भोग
इंदौर में एक और स्थान खाने -पीने के लिए प्रसिद्ध है उसका नाम छप्पन भोग है। यानि 56 दुकाने अलग -अलग स्वाद के लिए प्रसिद्ध है यहां बड़े -बड़े अक्षरों में छप्पन लिखा हुआ है। इसके कारण ये विशेष रूप से जाना जाता है। इसमें छप्पन खाने की दुकाने अपने लाजवाव स्वाद के लिए जानी जाती है। यहां आपका पेट भले ही भर जाये लेकिन मन नहीं भरता।
यहाँ आने के बाद सब चीजों का स्वाद लेने का मन करता है। यहां दुकानों के बाहर बैठने का इंतजाम नहीं है बल्कि सब दुकानों के सामने विशेष रूप से सामूहिक स्थान बना है जहां पर आप बैठ कर खाना खा सकते है इसके आलावा थकान भी उतारी जा सकती है। इस तरह की बैठने के स्थानों की कल्पना नहीं की होगी। इतनी अधिक दुकाने होने के बाबजूद हर तरफ सफाई है। स्वाद और सफाई के लिए छप्पन भोग बेजोड़ है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें