जब से मोदी सरकार आई है। उसके सफाई अभियान से जुड़ने के आह्वान के कारण हर तरफ सफाई पर जोर दिया जा रहा है। मोदी के सफाई अभियान के कारण हमारी कई छुट्टियाँ ख़त्म हो गयी है। इन दिनों हमें विद्यालय जाकर सफाई के कार्य करने पडे ।
अब दिल्ली सरकार भी सफाई अभियान से जुड़ गयी है। तब से सभी सफाई के लिए जागरूक हो गए है। जो सफाई कर्मचारी कभी पूरे दिन विद्यालय में दिखाई नही देते थे। अब वे पूरे दिन काम में लगे रहते है। अब हर शिफ्ट में चार सफाई कर्मचारी आने लगे है। उनका प्रयास हर कोने को साफ करने का होता है। यही हाल रहा तो लोग सरकारी कार्यालयों में भी निजी कार्यालयों के सामान सफाई देखेंगे।
हमें आने वाले समय में हर तरफ सफाई देखने को मिलने लगेगी तो कौन ज्यादा पैसा खर्च करके निजी संस्थाओ में जायेगा। मै चाहती हूँ ये अभियान सतत बना रहे। जो भारत गंदगी के लिए जाना जाता था। उसकी सफाई में पहचान बने।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें