#pani ka sahi upyog

   हमें पानी  को एक बार इस्तेमाल करके बर्बाद नही कर देना चाहिए। जैसे र.ओ  से जितना पानी पीने  के काम आता  है। उससे तिगुना पानी फालतू बर्बाद हो जाता है। दिल्ली जैसे शहर में पानी की बहुत कमी है। ऐसे में  पानी को बर्बाद करने से किसका भला हो रहा है। आप ही बताइये।
       दिल्ली में जल बोर्ड का पानी दिन में कुछ समय के लिए आता  है। वह पानी  पीने लायक नही होता इसलिए हमें उस पानी को साफ करने के लिए अनेक तरीके प्रयोग करने पड़ते है। जब किसी तरह से पानी मिल जाता है उसका इस तरह से दुरूपयोग करना सही नही है।
      दिल्ली में पानी के लिए बोरिंग करना अवैध है। दिल्ली का भूजल स्तर बहुत नीचे चला गया है। उसकी गहराई दिनोदिन बढ़ती जा रही है। चोरी से समर्सिबल पम्प लगाये जा रहे है। दंड  स्वरूप  पकड़े जाने पर हम पैसा पुलिस वालो को भी देते है  जो जलस्तर पहले 20  मीटर की गहराई  पर मिल जाता था अब वही  पानी 200 मीटर की गहराई में मिल रहा है। उसमे भी खनिज लवण पाये जाते है वह शरीर के लिए हानिकारक होते है। उनके हानिकारक तत्वों से बचने के लिए र.ओ का प्रयोग हो रहा है।
     आप जब र.ओ जैसे तरीके से पानी प्राप्त करते है। उसके बचे पानी का प्रयोग साफ सफाई के लिए किया जा सकता है या आप उस पानी को पेड़ -पोधो में डाल  सकते है। जब आप पानी को बर्बाद होने से बचाएंगे तब आप उससे कई लोगो की दुआए प्राप्त करते है। नही तो उस समय की कल्पना कीजिये जब पानी का आभाव आपको झेलना पड़ा था तबं आपको कैसा  लगा था। आजकल हर जगह पानी बचाओ अभियान चल रहा है। यदि हम नई  पीढ़ी को अच्छा भविष्य देना चाहते है  तो आपको पानी का सही उपयोग करना पड़ेगा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

  शादी के समय दोनों अलग  माहौल  से आए होते हैं, जिसके कारण दोनों अपने साथी को अपने जैसा बनाना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि दूसरा उसके जैसा व...