#show love

                               प्यार को दर्शाना  

   

   पहले समय में दम्पत्ति आपस में कितना भी प्यार करते हो लेकिन कभी जताना पसंद नहीं करते थे। बल्कि अपनी भावनाओ को मन तक सीमित  रखने में शान समझते थे। वे शब्दों में ऐसा महसूस करवाते थे जैसे उनका साथी उनपर बोझ है। या उसके साथ रहकर वह  उसपर  अहसान कर रहे है। शब्दिक प्यार कभी दिखाई नहीं देता था। औरत का प्यार तो कभी  दिखाई भी दे जाता था।  लेकिन आदमी हमेशा अपनी पत्नी को जूते  की नोक पर रखता है। यही साबित करने में जिंदगी बीता  देता था। उस जमाने में तलाक नहीं होते थे इसलिए पत्नी अवांछित महसूस होते हुए भी जिंदगी उसी घर में बीता देती थी। 
      मेने ऐसे आदमी  भी देखे है। जो नौकरी खत्म होने के बाद भी इधर -उधर बैठ कर रात  12  बजे घर में घुसते थे। उनके लिए समय पर घर आना शर्मिंदगी का कारण था । ऐसे में औरते भी पूरी तरह आजादी महसूस करती है। उनके ऊपर बड़ो का अंकुश न रहने के कारण, वे भी आजादी के साथ किसी और से संबंध बना सकती है। जब उनके  पति की   आंखे खुलती है तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। 
        यदि एक आदमी औरत को पटाना  चाहता है तो उसे इसके लिए काफी प्रयास करने पड़ते है। लेकिन औरतो के लिए एक मुस्कुराहट ही काफी है।  ऐसे समय औरतो को नजरअंदाज करना कितना सही है सोच कर देखना ?
     मेने आदमियों को पत्नी के न रहने पर बौराया हुआ देखा है। उनका सारा आत्मविश्वास खत्म होते देखा है  लेकिन जब तक पत्नी सामने रहती है। उसे अपमानित करने में शान समझते है। उनके जाने के बाद उनकी तारीफ के पुल  बांध रहे होते है। यदि यही तारीफ पहले हो जाती तो उनके साथी को  कितनी ख़ुशी मिलती इसे सोच कर देखो ?  साथी के जाने के बाद मुझे नहीं पता उनके ये प्यारे शब्द उनके साथी तक पहुंच भी पाते  है या नहीं। इसलिए समय रहते चेत जाओ। 
      पहले जमाने में मायके में भी लड़कियों को इज्जत नहीं मिलती थी। इसलिए ससुराल में कितना भी अपमान मिले  वह सह जाती थी लेकिन आजकल लड़कियों को मायके में इतना अपमान नहीं मिलता। उनपर प्यार की बौछार हो रही होती है। इसलिए वे ससुराल में रहकर अपमान नहीं झेल पाती  है। 
      यदि लड़की नौकरीपेशा है तो उसे आर्थिक तंगी नहीं होती। पैसे से मिलने वाला सम्मान भी वह अपने दम  पर पाती   है इसलिए उसके लिए तलाक लेते देर नहीं लगती है। 
       यदि आप अपने साथी को प्यार करते हो तो उसे दर्शाना  सीखो वरना  परिवार टूटते देर नहीं लगेगी। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

  शादी के समय दोनों अलग  माहौल  से आए होते हैं, जिसके कारण दोनों अपने साथी को अपने जैसा बनाना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि दूसरा उसके जैसा व...