![]() |
| कैप्शन जोड़ें |
हमारी 10 फीट की छोटी सी गली है। जिसमे दोनों तरफ 2 -२ फीट जगह में कच्ची नालियाँ बनाई गयी है। कुल मिला कर चलने की जगह केवल 6 फीट बचती है। उस थोड़ी सी जगह में पानी के पाइप बिछे हुए है। हमारे इलाके में चौड़ी सड़क पर सीवर लाइन डाली जा चुकी है। लेकिन पतली और छोटी गलियो में सीवर डालने से मना करते है लेकिन जब छोटी और पतली गलियो वालो से सब कुछ (चार्जेज )लिया जाता है तो उन्हें भी सीवर दिया जाना चाहिए। आप खुद बताइये इतनी पतली गली में लगभग 15 परिवारो के पाइप अलग - अलग बड़े सीवर तक जायेंगे तब कितनी सड़क खोदनी पड़ेगी। उस 6 फिट की बची हुई सड़क पर कितनी खुदाई की जाएगी। हमने mcd वालो से कई बार अनुरोध किया कि पतली गली में भी सीवर की उतनी ही जरूरत है जितनी बड़ी सड़क वालो को लेकिन उन पर कोई असर नही हुआ। ये सिलसिला 15 साल से चल रहा है। वे हमारी फरियाद सुनकर चले जाते है लेकिन कोई उचित कार्यवाही करने के लिए तैयार नही होते। जब हमसे हर तरह के चार्जेज लिए जा रहे है तो सुविधाये भी देनी चाहिए लेकिन कोई हमारी परेशानी सुनने के लिए तैयार नही होता हम किससे फरियाद करे।
जब से mcd वालो की हड़ताल शुरू हुई है तब से गन्दा पानी नालियो से जा नही रहा। बल्कि पूरी सड़को पर फैला हुआ है। हम कामकाजी लोग घर से निकलने के लिए किस तरह रास्ता तय करते है। इतनी बदतर जिंदगी की आप कल्पना भी नही कर सकेंगे। मुझे सभी से शिकायत है जो आम इंसान की मज़बूरी नही समझ रहे है बल्कि लोगो की भावनाओ से खिलवाड़ कर रहे है। में चाहती हूँ जो कैमरे के सामने झाड़ू लेकर फोटो खिचवा रहे है। जरा मेरी नत्थू कॉलोनी गली न. 7 में आकर एक बार इसे पैदल पार करके दिखाए या इसकी सफाई करने की हिम्मत दिखाये जिससे मै भी जानू यथार्थ और नाटक में कितनी सच्चाई है।
हमारी गली के लोगो को भी आधुनिक तरीके से जीवन जीने का अधिकार है। यदि आप उचित समझते है तो इन सड़को की भी प्रेशर क्लीनिंग करवा के दिखाए यहाँ की नालियाँ लगभग 15 फीट तक गहरी है लेकिन उचित सफाई नही होने के कारण गाद से भरी हुई है। सफाई कर्मचारी सही ढंग से सफाई नही करके जाता इसलिए दिनोदिन गंदगी बढ़ती जा रही है।
हमारी गली में पिछले 7 दिन से पानी भरा हुआ है। इस हालत में गली में पाँव रखने की हिम्मत नही होती लगभग सभी परिवार घरो में कैद हो गए है। आप ही इससे निजाद पाने का तरीका हमें बताये।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें