बाहुबली का धमाका
भारत में जितनी फिल्मे बनती थी। उनमे जो फिल्मे सौ करोड़ कमा लेती थी। उन्हें सुपर हिट मान लिया जाता था। जो नायिकाओ की फिल्मे सौकरोड़ तक पहुंच जाती थी तो उन्हें बहुत ज्यादा काबिल का तमगा मिल जाता था। सलमान खान की फिल्मे दो सौ करोड़ के अंदर आती थी। जबकि आमिर खान की फिल्मे तीन सौ करोड़ तक पहुंच जाती थी। उनसे ज्यादा काबिल हीरो हिंदी सिनेमामें को ई और नहीं था।बाहुबली ने सारे रिकॉर्ड तोड़ कर १५०० करोड़ तक पहुंच कर हॉलीबुड फिल्मो का मुकाबला कर लिया है। इससे पहले कोई हिंदी फिल्म इतना नहीं कमा सकी है। इससे पहले मुझे समझ नहीं आता था। हॉलीवुड की फिल्मे इतना ज्यादा कैसे कमा लेती हे। बॉलीबुड की पनद्रह फिल्मे मिलकर जितना कमाती है।
मुझे काफी फिल्मे देखने का शोक है। मै बहुत सारी फिल्मे पिक्चर हॉल में देखती हूँ। जब छुट्टी वाले दिन कोई हिट फिल्म देखती थी तो लगभग आधा हॉल भरा होता था। यदि काम वाले दिन पिक्चर देखने जाओ तो मुश्किल से 10 -15 लोग थिएटर में होते थे। शुरू में इतने खा ली हॉल में पिक्चर देखने में डर लगता था। लेकिन बाद में आदत पड़ गयी।
बाहुबली की टिकट मुझे छुट्टी वाले दिन की नहीं मिल सकी। इसलिए सोमवार को पिक्चर देखने गयी तो हैरान हो गयी। थिएटर काफी सारा भरा हुआ था। आपको इस फिल्म को देखकर अलग अनुभूति होगी। लगता है। हम खुद इस फिल्म के पात्र है। स्पेशल इफेक्ट विशेष रूप से प्रभावशाली है। इससे पहले ऐसी पिक्टराइजेशन केवल विदेशी फिल्मो में दिखाई देती थी। महल ,नदी ,नाले आदि हमें उसी दुनियाँ में पहुंचा देते है।
इस फिल्म की तैयारी कई साल पहले शुरू हो गयी थी। इसके अभिनेता प्रभास को फिल्म के निर्देशक ने डेढ करोड़ के व्यायाम करने के साधन दिए थे। जिससे वे अपने शरीर को इतना सुगठित बना सके।उन्होंने अपना वजन सौ किलो से 130 किलो तक बढ़ाया लेकिन उसको तोंदू नहीं होना चाहिए था बल्कि सुगठित होना जरूरी था। उन्होंने विशेष खान -पान का ध्यान रखा।
इन अभिनेताओं और अभिनेत्रियों की हिम्मत को दाद देने का मन करता है इन्हे देखकर लगता है इनकी किस्मत कितनी अच्छी है। इन्हे जरा सा बोलने के इतने अधिक रूपये मिलते है। लेकिन ये कितनी जल्दी वजन बढ़ाते है उसी रफ्तार से घटा भी लेते है।
इसकी अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी ने इससे पिछली फिल्म के लिए बारह किलो वजन बढ़ाया और इस फिल्म के लिए उतनी जल्दी घटा भी लिया। जबकि आम लोगो के लिए दो किलो वजन घटाना भी मुश्किल हो जाता है। यदि वजन बढ़ गया तो जिंदगी भर वजन घटा नहीं पाते है।
फिल्म में कपड़े भी विशेष रूप से बनाये गए है। इस फिल्म के अंतिम दृश्य पर 30 करोड़ रूपये खर्च हुए है। जबकि बहुत सारी फिल्मो का वजट केवल इतना होता है।
यदि आप मेरे विचारो से सहमत है तो लाइक और कमेंट करें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें