क्या उदयपुर सफ़ेद शहर है
आपने पिंक सिटी जयपुर का नाम सुना होगा। नीला शहर जोधपुर को कहते है। जब मे उदयपुर पहुंची तब वहां के अधिकतर घर और महल सफेद रंग से रंगे हुए थे। लोग अपनी हैसियत के अनुसार संगमरमर का इस्तेमाल करते दिखाई दिए।
राज महल भी सफेद रंग से रंगे हुए थे। साथ ही वहां पर संगमरमर का इस्तेमाल भी बहुतायत से हुआ था। नीली झीलों और हरियाली के बीच में सफ़ेद रंग के बने हुए घर दूर से दिखाई देते है।
वहां पर प्रदूषण कम है जिसके कारण उनपर मिटटी और मैल का संगम नहीं है। इतनी अधिक झील राजस्थान जैसे इलाके में देखना हैरान करता है।
इसे राजस्थान का कश्मीर भी कहा जाता है। इसकी छटा निराली है
https://www.blogger.com/blog/post/edit/7394749868577857146/5032549343050377098
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें