उदयपुर कब घूमने जाए
राजस्थान एक गरम प्रदेश है । यहाँ का मौसम रात और सुबह सुहाना होता है लेकिन दिन मे बहुत गर्मी पड़ती है । यह राजस्थान के अन्य प्रदेशों की अपेक्षा ठंडा है । लेकिन यहाँ पर भी गर्मी पड़ती है ।
आप अक्टूबर से अप्रेल के महीने तक उदयपुर घूमने जा सकते है । आपको धरती पर स्वर्ग का अहसास होगा । आप वहाँ जाना बहुत पसंद करेंगे । ऊंचे पहाड़ ,बहती हुई नदी और बड़ी -बड़ी झीले हमे अपने पास बुला रही है । सुबह उठकर झीलों को देखना और शाम को ढलते हुए सुरज की किरणों का नदी के पानी के साथ खेलना । कई स्थानों पर शाम के समय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है । जो मन को पकड़ लेता है । उठने की इच्छा नहीं होती है ..
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें