सहेलियों की बाड़ी
राजस्थान में औरतो पर बहुत बंदिशे रही है। बाकि भारत की अपेक्षा इस समय भी राजस्थान का माहौल औरतो के लिए बाहर निकलने लायक नहीं है लेकिन तब भी उनके लिए घर में ही अनेक सुविधाओं का इंतजाम किया जाता है।
आप को यह बात अजीब लगेगी लेकिन आप सोच कर देखे जितने भी आक्रमणकारियो ने भारत में प्रवेश किया वे अधिकतर पश्चिमी क्षेत्र से आये। इसलिए उनके साथ आक्रमणकारियों ने सबसे ज्यादा गलत व्यवहार किया । इस कारण औरतो को चारदीवारी में सुरक्षित रखा जाने लगा। आगे चलकर उन्हें इसी की आदत पड़ गयी।
सहेलियों की बाड़ी एक लोकप्रिय और दर्शनीय स्थल है इसका निर्माण राणा सांगा ने करवाया था। उद्यान के पास एक संग्रहालय है। सहेलियों की बाड़ी एक राजकुमारी और उसकी अड़तालिस सहेलियो के लिए बनवाया गया था। राजस्थान के गर्म माहौल में बाग -बगीचों और फब्बारों के बीच में यह जन्नत का अहसास देता है. उसके लिए अद्भुत वास्तुकला का इस्तेमाल किया गया है।
बाग के ताल में खिले हुए कमल के फूल और अनेक जानवरो के आकार के फव्वारों में से निकलता हुआ पानी अलग अहसास देता है
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें