उदयपुर घूमने के लिए 4 दिन जरूरी
उदयपुर झीलों का शहर है। वहां पर एक दिन केवल नावों की सैर और झीलों के बीच में जगमंदिर को देखने में बीत जाता है। .इन झीलों तरह की नाव चलती है। साधारण नाव और स्पीड बॉट दोनों का मजा जरूर लेना चाहिए।
दूसरा दिन बड़ा तालाब का शांत माहौल , सज्जनगढ़ के किले को देखने , डूबते हुए सूरज को निहारने में बीतता है। डूबता सूरज को देखने के लिए बहुत सारे पर्यटक वहां पहुंचते है। इतनी भीड़ उदयपुर में किसी और स्थल पर डूबते हुए सूरज को देखने के लिए उमड़ती नहीं देखीं। सज्जनगढ़ किले में चिड़ियाघर भी है। वहां के चिड़ियाघर को देखने के लिए समय जरूर रखिये।
बागौर की हवेली ,सहेलियों की बाड़ी , कार संग्रहालय और जगमंदिर देखने के लिए जरूरी है।
चौथे दिन आप जगदीश मंदिर और उदयपुर का सीटीपॅलेस को देखने मे बीत जायेगा। यदि इन्हे नहीं देख पाओगे तो मन में मलाल रहेगा। इसलिए से कम समय लेकर उदयपुर मत जाना
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें