हैरान कर देने वाला सफर
हमारी दिल्ली से कराई गई करोना टेस्ट रिपोर्ट किसी काम नहीं आयी। क्योंकि वह एक दिन ज्यादा पुरानी थी . वहां एयरपोर्ट पर दुबारा से टेस्ट करवाना पड़ा।रिपोर्ट नेगेटिव आ गई। तब जाकर हमे पोर्टब्लेयर घूमने के काबिल समझा गया। तब जाकर हमने राहत की साँस ली। क्योंकि मन में डर बना हुआ था। कही पॉजिटिव रिपोर्ट आ गयी तो हमें वापिस भेज दिया जायेगा।
इससे पहले हमारी फ्लाइट पांच दिन पहले की थी तब हम फ्लाइट में बैठने के बाद सफर का मजा ले रहे थे। हमें नाश्ता आदि दे दिया गया था। उसके एक घंटे बाद घोषणा हुई कि हमे चैन्नई एयरपोर्ट पर उतरने की इजाजत नहीं मिल रही है। क्योंकि वहां तूफान आ गया है। इसलिए हम वापिस दिल्ली जा रहे है। हम सुनकर हैरान हो गए। ऐसा इससे पहले मेरे साथ नहीं हुआ था।
मेने सुबह के समाचारो में तूफान के बारे में सुन लिया था। मैने अनेक तरह से जानकारी हासिल करने की कोशिश की थी। मैने कई बार दिल्ली एयरपोर्ट वालो से भी जानकारी हासिल करने की कोशिश की थी लेकिन किसी ने इस बारे में नहीं बताया था। जबकि कई एयरलाइन्स वालो ने दिल्ली से ही फ्लाइट खत्म कर दी थी। मुझे दिल्ली से आखिरी पल तक उम्मीद थी कि हमारी फ्लाइट केन्सिल हो जाएगी हम एयरपोर्ट से वापिस आ जायेंगे लेकिन तब ऐसा नहीं हुआ। लेकिन अचानक इस खबर को पचाना मेरे लिए बहुत मुश्किल हो रहा था।
मै शाहदरा में रहती हूँ। यहाँ से एयरपोर्ट के लिए दो घंटे पहले निकलना पड़ता था और दो घंटे पहले एयरपोर्ट पर पहुंचना यानि फ्लाइट से चार घंटे पहले घर से निकलना पड़ता है। फिर एक फ्लाइट पकड़ने के लिए हमारा पूरा दिन लग जाता है। हमारा घर और एयरपोर्ट दोनों दिल्ली के दो किनारो पर है। दिल्ली वापिस आकर एयरलाइन्स वालो से पैसे वापिस कैसे मिलेंगे या नहीं मिलेंगे ? उसकी भी चिंता सता रही थी।
दिल्ली वापिस आने के बाद हमे " फ्लाइट केन्सिल कर दी गई है" इसका लेटर लेना भी जरूरी था। उसमे भी हमारे कई घंटे बर्बाद हो गए। फिर तीन घंटे लगाकर हम घर वापिस लौटे थे सोचकर देखिये उस समय हमारी कैसी हालत होगी।
उसके बाद हमें पांच दिन बाद की टिकट उसी एयरलाइन्स वालो ने दे दी। तब हमारी प्रतीक्षा खत्म हुई।
दिल्ली की करोना रिपोर्ट का अमान्य करार कर देना। दुबारा रिपोर्ट करवाना सोचो अगर किसी के साथ ऐसा हो तब उसकी हालत कैसी होगी।
फिर भी रिपोर्ट का नेगेटिव आने पर हमने चैन की साँस ली। वर्ना हमने पूरा समय डरते हुए गुजारा था।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें