#sushant died due to factionalism

          सुशांत सिंह की मौत गुटबाजों के कारण हुई 


  सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने मुझे झकझोर दिया है। लोगो की संवेदना व्यक्त करके, उसे  श्रद्धांजलि  देना सुखद लग रहा है। लेकिन इतनी छोटी उम्र में भाग्य के दुलारे से जीवन छीन लेने वाले कौन लोग हो सकते है। उसका जानना भी जरूरी है।
      सुशांत  एक विलक्षण विद्यार्थी थे। तभी उन्हें इंन्जीनिरयरिंग के लिए दिल्ली के टेक्निकल कॉलेज में एडमिशन मिल गया। उसके बाद अपने अभिनय के झुकाव के चलते इंजीनियरिंग छोड़ कर मुंबई जाने की हिम्मत जुटाई। वरना  यहाँ से पढ़ाई  करने वालो की  अच्छी  जगह नौकरी लगते देर नहीं लगती।
         उन्होंने अपने अभिनय के  शौक को पूरा करने के लिए मुंबई में पवित्र रिश्ता जैसे सीरियल में काम करके अपने लिए जगह  बनाई। इसके हिट  होने  पर  फिल्मो में प्रवेश मिल गया। उनकी अधिकतर फिल्मे हिट रही। . उनकी पिछली फिल्म छिछोरे  भी हिट साबित हुई।
      ऐसा क्या कारण था उन्हें मौत को मुँह लगाना पड़ा।  हिट फिल्मो के हीरो को  वेव सीरीज में काम करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
     हमारे देश में मुंबई के  बाहर से आने वालो के रास्ते  बंद करने के लिए सारे  दिग्गज एक जुट हो गए थे। उसे कोई फिल्म मिलने नहीं दे रहे थे।
     जो उन्हें फिल्म में रोल देना चाह  भी रहा था। उसे डराया जा रहा था। जिससे वो उन्हें अपनी फिल्मो  से निकाल  दे।
     ये सिर्फ मेरे विचार नहीं है। बल्कि मुंबई के बहुत सारे  दिग्गज धीमी आवाज में ऐसे ;लोगो को  गिद्ध कह रहे है।नेताओ ने ऐसी गुटबंदी पर सख्ती करने के लिए आवाज उठाई है। 
      यदि आप मुझसे सहमत है।
     ऐसा कैम्पेन  शुरू करे, ऐसे बड़े बैनर की फिल्मे नकार दे। जिससे उनमे  अपने भगवान  होने का अहसास खत्म हो जाये।
        बम्बई से बाहर के लोगो को भी सपने देखने और उन्हें साकार करने का अधिकार होना चाहिए।वरना  आपके परिवार का कोई सदस्य मुंबई की मायानगरी में कदम रखने के बारे में सोच भी नहीं पायेगा।
  यदि आप मुझसे सहमत है तो इसे अधिक से अधिक फ़ैलाने में मेरी मदद कीजिये।  उसकी मौत पर मातम मनाने  का नहीं ऐसे गुटबाजों के खिलाफ एकजुट होने का समय आ गया है।
      यदि आप मुझसे सहमत है तो अधिक से अधिक  इसे शेयर कीजिये।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

  शादी के समय दोनों अलग  माहौल  से आए होते हैं, जिसके कारण दोनों अपने साथी को अपने जैसा बनाना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि दूसरा उसके जैसा व...