#the adhunik yogi and his discharge service

आधुनिक योगी और उनकी निष्काम सेवा 

     आधुनिक योगी पुराने योगियो से अलग रूप में समाज में दिखाई दे रहे है। ये केवल अपनी उन्नति तक सीमित नही रहे। बल्कि समाज और देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। उनकी कोशिशो से बदलाव नजर आने लगा है। पुराने योगियो के प्रति लोगो में अविश्र्वास पैदा होने लगा था। लेकिन आधुनिक योगी जैसे नरेंद्र मोदी, योगी आदित्यनाथ , रामदेव और तरुणसागर जी लोगो में विश्वास पैदा कर सके है। उनके कार्य उन्हें देश रक्षक के रूप में सबके सामने ला  रहे है। 
        अब तक राजनेताओ की छवि भोगी और लुटेरो की बन गयी थी। लोगो का मन उनसे विमुख हो गया था , उन्हें बदलने के लिए उन्हें निर्मोही और योगी जो  देश सेवा के लिए जी जान से जुटे   याद  आने लगे इन्हें देख कर लगता है इनमे हालात को बदलने की क्षमता  है। 
    नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका और  देश के लाखो लोगो के विरोध के बाबजूद  सतत अपने कार्यो की बदौलत लोगो के मन में अपनी ऐसी छवि बनाई है कि पूरे संसार में उनके सामान दूसरा नेता दिखाई नही देता। भारत देश के किसी नेता का इतना स्वागत उनसे पहले  कभी नही देखा। जिन देशो में भारतीय नेताओ का आना -जाना पता भी नही चलता था। आज उनके भाषण सुनने के लिए उन देशो के सबसे बड़े हॉल चुने जाते है। देश में यातायात के प्रबंध के लिए अनेक गाड़िया चलाई जाती है। दूर जगहों से लोग काम छोड़ कर , उनके स्वागत में जनता से लेकर राष्टयाध्यक्ष तक आंखे बिछाये दिखाई देते है उनके निःस्वार्थ कार्य और देश के लिए अप्रतिम प्रेम उन्हें सबका मुरीद बना देती है। उनकी बैखोफ छवि और निर्णय लेने की क्षमता उन्हें लोगो के अंदर जीवित रखती है। 
      यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ भी अपने कार्यो की बदौलत यहाँ तक पहुँचे है। उन्होंने समाज को बदलने के लिए राजनीति में कदम रखकर हालात को बदल डाला। उनके अनुसार योगी अध्यात्म के द्वारा केवल अपनी उन्नति नही बल्कि समाज की उन्नति में सहायक होना चाहिए।  उनके असाधारण कार्यो के कारण उन्होंने यूपी गोरखपुर में मठाधीश होते हुए वहाँ शासनव्यवस्था को सुचारू रूप से चलाया। अपराध के लिए बदनाम था। यूपी के गोरखपुर में आदित्यनाथ जी के कारण  सुशासन दिखाई देता है। उनके कामो के कारण एक साधु(आदित्यनाथ)   को बीजेपी ने अपना स्टार प्रचारक बनाया। उनके प्रयोग के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की।  
  1.       उन्होंने मुख्यमंत्री बनते ही एंटी रोमियो स्क्वाड बनाई जिसके कारण लडकिया बिना परेशानी के बाहर निकल सके। 
  2. सफाई के लिए सरकारी कार्यालयों में आदेश दिए। 
  3. पान तम्बाकू पर पाबन्दी लगा दी 
  4. अवैध कत्लखानो पर पाबन्दी लगाई है। 
पशुओ को जो तस्कर ले जा रहे थे उन्हें पकड़ने के आदेश दिए जा रहे है 
      इससे पहले जितना भ्रस्टाचार था वह नेताओ से शुरू होने के कारण कभी ख़त्म नही होता था। वहाँ कोई भी मुख्यमंत्री पदस्थ होने पर अपने वंश को फलता फूलता देखना पसन्द करता था। जनता के पैसो के दोहन में उन्हें कोई बुराई नजर नही आती थी। जो राज्य प्राकृतिक रूप से सम्पन्न था। अब गरीबी की मार झेल रहा था। 
    योगी आदित्यनाथ जी केवल चार घंटे सोते है। पूरे दिन काम करते रहते है। 
   दिगम्बर   जैन मुनि तरुणसागर जी भी देश को आगे बढ़ाने के लिए तन -मन से प्रयास रत है। उन्हें  सुनने के लिए जेनियो के आलावा अन्य धर्मो के लोग भी आते है वे धर्म से लेकर राजनीति तक छाये हुए। जिन्होंने सब कुछ त्याग दिया है। उनसे अधिक समाज के लिए और कौन काम कर सकता है। 
        स्वामी रामदेव जी ने योग को घर -घर तक पंहुचा कर लोगो को स्वस्थ बनाया। उन्होंने प्राणायाम जैसे योग को आसान विधि से लोगो को समझाया जबकि पहले  इसे साधुओ तक सीमित रखा जाता था। 
     रामदेव ब्रांड की स्थापना की जो बहुत सारे सामानों का उत्पादन करती है। लोगो ने विदेशी ब्रांडो के स्थान पर देशी चीजो को महत्व देना शुरू कर दिया है। अब बहुराष्ट्रीय कंपनिया अपनी चीजो में देशी नुस्खों का तड़का लगाने लगी है। 
      श्री रविशंकर जी भी योगी के रूप में अध्यात्म और आयुर्वेद का प्रचार करते नजर आ रहे है। जिसे भारतीयों और विदेशियो ने नकार दिया था। वही आयुर्वेद को लोग अपनाने लगे है। 
    इनके कार्यो को देख कर पुराना  उपन्यास( आनन्दमठ )याद आता है। जिसके साधु  सरकारी  दमनकारी नीतियों से देश को बचाने के लिए उठ खडे  होते  है। इस उपन्यास पर  अंग्रेजो ने पाबन्दी लगा दी थी। लेकिन बन्दे मातरम इस में से लिया गया गीत है। जो देशभक्तो में देश के लिए मर -मिटने के लिए तैयार करता था। 
       हमें फिर से ऐसे योगियो की तलाश है जो देश की उन्नति के लिए प्राणपण से तैयार हो। 
    यदि आप मेरे विचारो से सहमत है तो like और shere कीजिये। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

  शादी के समय दोनों अलग  माहौल  से आए होते हैं, जिसके कारण दोनों अपने साथी को अपने जैसा बनाना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि दूसरा उसके जैसा व...