ODD SENSE

                      विचित्र स्वभाव 

आज करोना  काल  में हर तरफ तबाही मचाई हुई है। इसके बाबजूद लोगो ने सबक नहीं लिया। जिसका जहां बस चल रहा है, वह  पैसे बनाने में लगा है। उन्हें जिंदगी और मौत के बीच  झूलते इंसान  की  अहमियत का  अहसास नहीं हो रहा है। उनकी मानवीयता खत्म हो गई है।

        जब किसी का अपना दुनियां से विदा हो जाता है। उसे इसका अहसास है। दूसरे लोगो को लगता है। वे अमर है। उनका  और उनके परिवार का कुछ नहीं बिगड़ेगा। 

      सरकार  लोगो की जिंदगी बचाने  के लिए जितना पैसा खर्च कर रही है। उसका एक चौथाई भी खर्च नहीं किया जा रहा  है। सब अपनी जेब भरने में लगे है। इतने लोगो की  मौत भी उन्हें सम्वेदन शील नहीं बना पा  रही है। 

      जब उनके अपने  की मौत होती है तब उन्हें सब पर गुस्सा आता है।  उनकी  दुनिया वीरान हो जाती है। इस अहसास को यदि वो दूसरो के परिवारों में देख कर, सही रास्ते  पर आ जाये तो  बहुत सारे  परिवार  आबाद रहे । 

    इंसानो का विचित्र स्वभाव मुझे सोचने पर मजबूर कर रहा है। इंसान दूसरो  की मौत का सच देखकर अपनी मौत की कल्पना क्यों नहीं कर पाता। 

  

jan hai to jahan hai vrna duniya viran hai

                        दीवाली और प्रदुषण 




  पहले दीवाली पर पटाखे चलाते  हुए इतना डर  नहीं लगता था। बल्कि बम्ब  चलाकर  बहादुरी का अहसास होता था। लेकिन कुछ सालो से पटाखे प्रदूषण फैलाते  है। इनके कारण बहुत दिन तक वातावरण में दृश्यता कम हो जाती है।

        सांस  के साथ जलते हुए धुँए  की महक दम  घोंटने लगती है। दीवाली की रात  से ही सांस  लेते हुए दिक्क्त महसूस हो रही है। लेकिन सरकार जितना पटाखों पर बंदिश लगा रही है। लोग उतने ही बहादुर बनने में शान समझ रहे है।

       में जब सड़को पर निकली तब मुझे पटाखों की दुकान दिखाई नहीं दी।पटाखों के शौकीनों को पटाखे मिल रहे है। ऐसा लगता है अंदरखाने मिलीभगत से इनकी बिक्री हो रही  है। शौक़ीन लोग मुँहमाँगे  दामों में खरीद रहे है। उन्हें अपनी अमीरी दिखाने का इससे अच्छा मौका और कहाँ  मिलेगा।  लेकिन इनकी आवाज और धमाके मुझे करवाचौथ की रात  से सुनाई दे रहे है। रात  के बारह  बजे तक मुझे धमाकों की आवाज सुनाई देती रही।  और कितने दिनों तक आवाजे आती रहेंगी पता नहीं। अति हर चीज की बुरी होती है। 

    मुझे साँस से सम्बन्धित बीमारी नहीं है। में प्राणायाम भी करती हूँ।  लेकिन  दीवाली के बाद जी घबराने लगा है। जो सही मायने में मरीज है। उनकी हालत सोच कर घबराहट होती है। 

      करोना  काल  में सबसे ज्यादा सांस्  लेने में दिक्क्त आ रही है। इन दिनों वायरल और जुकाम सम्बन्धित बीमारियाँ  भी फैल  रही है। ये सब कितनी दुखदायी है कोई मुझसे पूछे। लेकिन जो संक्रमित हो भी चुके है वे भी इस समय भूल रहे है। हमारा पूरा जीवन ही सांस  के उतार -चढ़ाव से जुड़ा है। यदि साँस नहीं ले पाएंगे तब इस शरीर का क्या करेंगे। मेने बड़ी उम्र के लोगो को करोना  से ठीक होते देखा है। जबकि जवान लोग अपनी गलत जीवन चर्या के कारण दुनियां छोड़ रहे है। उन्हें जोश में रहते हुए होश नहीं गवाना चाहिए। जान है तो जहाँन  है। वरना दुनिया वीरान है। 

  शादी के समय दोनों अलग  माहौल  से आए होते हैं, जिसके कारण दोनों अपने साथी को अपने जैसा बनाना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि दूसरा उसके जैसा व...