#narmada river flows between marble rocks

     संगमरमरी चट्टानों के बीच बहती नर्मदा नदी 

       

   जबलपुर में भेड़ाघाट बहुत सुंदर संगमरमरी  सौंदर्य का प्रतीक  है। मैने  भेड़ाघाट केवल तस्वीरों में देखा था। उसमे सुंदरता निखर कर आती थी। जैसे ताजमहल का सौंदर्य हमे अपनी  तरफ  आकर्षित करता है। लेकिन भेड़ाघाट की चट्टानें उतनी सुंदर नहीं दिखाई देती क्योंकि वह बिलकुल प्राकृतिक रूप में है। जिनपर पर्यावरण की गंदगी ने उसे बदरंग  कर दिया  है। जो संगमरमर हमे आसपास दिखाई देता है।  वह तराशा हुआ और घिसाई से चमकाया हुआ होता है। मेने उसी तरह के संगमरमर की कल्पना की थी। लेकिन जिस [प्रकार खदान से निकला हुआ हीरा  साधारण लोग पहचान नहीं पाते  वैसे ही यहां का संगमरमर होता है।
     जबलपुर में चट्टानों की विविधता दिखाई देती है। यहां आकर कुदरत को नमन करने का मन करता है। संगमरमर के अनेक रंग दिखाई देते है। संगमरमर अनेक रंग जैसे गुलाबी ,हरापन, स्लेटी और  अलग -अलग रंगो के मिश्रण से युक्त दिखाई देता है।
       पहले हमने ऊपर  से  कार के द्वारा इन चट्टानों का नजारा देखा। जिसे देखकर चकाचौंध  हो गए। इन चट्टानों के बीच  से बहती नर्मदा नदी का सौंदर्य मन को लुभा रहा था। कही गुलाबी संगमरमरी  चट्टानें हमें पहले साधारण लगी थी। लेकिन बाद में समझ आया ये भी संगमरमर है।
       भेड़ाघाट से नाव  के सफर के लिए हमें बहुत सारी  सीढिया  उतरनी पड़ी। सीढ़ियों के दोनों तरफ लोगो ने संगमरमर का सामान बेचने के लिए  रखा हुआ था इस तरह की चीजे पत्थर से बनाई जा सकती है। इसकी कल्पना भी नहीं की थी।
        हमने नाव  में बैठकर भेड़ाघाट की सैर की. उसका मजा बिलकुल अलग था। क्योंकि नीचे  से चट्टानों का बृहद आकर  प्राकृति  की विराटता के दर्शन करा रहा था। उसके सामने हम निमित्त मात्र है।  मुझे समझ नहीं आ रहा था इतनी बड़ी चट्टानों के बीच में बहुत सारे  छेद  कैसे हुए। ये इंसानी कारनामा नहीं हो सकता। ये छेद  नीचे से ऊपर तक दिखाई दे रहे थे।
     हमारा मल्लाह छोटी उम्र का और बातचीत में निपुण था। उसने अपनी मजेदार बातो से हमारे सफर को मनोरंजक बना दिया था। वह उन चट्टानों में कही कार ,पेड़, टैंक, बंदर, फटे   हुए कपड़ो में अभिनेत्रियों के कपड़े की कल्पना करवा रहा था। इन जगहों पर कहाँ किस फिल्म की शूटिंग हुई उसका वर्णन भी कर रहा था  उसकी मनोहारी बातो से हम हँसते -हँसते बेहाल हुए जा रहे थे। नाव  की सैर की टिकट 300  रूपये थी। लेकिन नाविक ने अपने मजाकिया लहजे के कारण सबसे 50  रूपये अलग से वसूल किये। लोगो ने उसके तरीके  से खुश होकर नानुकुर नहीं किया। फालतू पैसा वसूल करने के चककर  में उसने नाव को सही जगह से कुछ दूरी  पर उतारा।
       मेने दोपहर और शाम के समय भेड़ाघाट की सुंदरता निहारी थी। लेकिन चांदनी रात की कल्पना में डूबी रही। जब पूरा चाँद इन चट्टानों पर अपनी चांदनी बिखेरता होगा तब मन मदहोश हो जाता होगा।
       

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

  शादी के समय दोनों अलग  माहौल  से आए होते हैं, जिसके कारण दोनों अपने साथी को अपने जैसा बनाना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि दूसरा उसके जैसा व...