मणिपुर का दिल लोकटक झील
मणिपुर की प्रसिद्ध झील का नाम" लोकटक" है। यह झील बहुत बड़ी है। इसमें पानी बहुत साफ है। आस -पास हरियाली फैली हुई है। इसमें मुझे हवाई -जहाज से देखते समय बहुत बड़े गोले दिखाई दिए जिसे देख कर समझ नहीं आ रहा था।ये क्या है और क्यों है। प्लेन से इस झील को देखकर इसका पानी महत्व नहीं रखता था बल्कि इसके गोले सोचने पर मजबूर कर रहे थे। मेरा पूरा ध्यान इसकी खोज करने में लगा रहा। वह झील देखते -देखते मेरी नजरो से ओझल हो गई।
घर आकर भी उसका अनोखापन मुझे सोचने पर मजबूर कर रहा। था। एक दिन मे मुझे लोकटक देखने का मौका मिला। हमारे घर से इसकी दुरी लगभग 3 घंटे में पूरी हुई। हमारे चालक ने हमे ठीक झील के पास पंहुचा दिया। ये झील बहुत बड़ी जगह में फैली हुई है. इसके चारो तरफ घूमने के लिए गलियारा बना हुआ है। गलियारे के दोनों तरफ रेस्टोरेंट बने हुए है। इसमें बैठकर आप चारो तरफ का नजारा देखते हुए अलौकिक आनंद महसूस कर सकते है। इसके चारो और अनेक प्रजाति के प्राणी पाए जाते है। ऐसे समय में मेने एक बहुत छोटी चिड़िया देखी जो मेरे केवल एक अंगुली के बराबर थी जिसे देखकर कुदरत की रचना पर हैरानी हो रही थी। कही चौदह फिट चौड़े पक्षी तो कही एक ऊँगली के बराबर पक्षी।
यहाँ आकर हमने नाव की सैर करने का भी लुत्फ़ उठाया जैसे जमीन पर सड़क बनी होती है वैसे ही यहाँ पर दोनों तरफ बांस गाड़ कर पानी में रास्ता बनाया हुआ था। हमरी नाव उसी रस्ते पर घूम कर लौट आयी। उस में अनेक विविधता लिए जीव -जंतु थे।
.यहां की भाषा में": लोक" का मतलब "नदी या झरना" होता है . "टक "का अर्थ" अंत "यह झील साफ पानी की बहुत बड़ी झील है। इसमें पानी और बिजली दोनों की जरूरत पूरी होती है। इसमें बहुत बड़े द्वीप है। इसमें साधारण द्वीपों के अलावा तैरने वाले द्वीप भी है जो अन्य स्थानों पर नहीं मिलेंगे। यह लगभग 35 किलोमीटर लम्बी और 13 किलोमीटर चौड़ी झील है ,
इसके गोल घेर विशेष रूप से बनाये गए है। इन घेरो के बीच में मछली पाली जाती है। मुझे इन घेरो को देखने में बहुत मजा आ रहा था। ये घेरे जो प्लेन से बहुत छोटे लग रहे थे। ये पास से देखने में बहुत विशाल थे। में सही तरीके से पूरा घेरा नहीं देख सकी लेकिन इनकी विशालता से अभिभूत हो गई। ये एकमात्र तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान है. .
इस झील के आस-पास संघई नमक हिरण का एकमात्र घर है। संघाई लुप्तप्राय जाति का हिरण है। इसके नाम पर कई सारे स्थानों के नाम रखे गए है। पहले मुझे संघाई का मतलब चीन से सम्बन्धित लगा था। इसलिए अधिक ध्यान नहीं दिया। लेकिन यहाँ आकर इसका महत्व समझ में आया।
मणिपुर एक पानी से भरपूर नगरी है। यहाँ जितना पानी देखने को मिला उतना पानी किसी अन्य स्थान पर नहीं मिलेगा। हर तरफ साफ पानी की भरमार है।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें