#krishan"s hustle place ,bhalaka tirth

     










          कृष्ण की अवसान स्थली   भालका तीर्थ 




सोमनाथ में भालका तीर्थ है। इस नाम से आपको इसके महत्व का पता नहीं चला होगा। ये तीर्थ वह  है जहाँ कृष्ण को तीर लगा था जिसके कारण उनकी मृत्यु हुई थी इसका नाम भालका इसलिए पड़ा क्योकि यहाँ तीर को भाल भी कहा जाता है। भालका तीर्थ कृष्ण के समय में जंगल था लेकिन अब यहाँ आबादी  हे। इसे मंदिर के रूप में जाना जाता है। इस मंदिर का जीर्णोद्धार हो रहा है। इसमें आज भी उस पेड़ का तना मौजूद है जिसके नीचे कृष्ण  के पैर में  तीर लगा था।
      जरा नामक व्याध को इसका  अहसास भी नहीं होगा उसके इस अपराध के कारण युगांधर के अंत का कारण बना है। जिसने अपने युग के अंधकार को मिटाने के लिए पूरा जीवन समर्पित कर दिया  था।
        कृष्ण का अवसान मन में   दुःख भर देता है। एक युगपुरुष जिसने समय से लड़ कर जीवन के मायने बदल दिए एक दिन वही  अपने कुल के नाश का कारण बना। लोगो के लिए बचपन और जवानी में समय को बदलने  की क्षमता होती है। लेकिन वही  इंसान बुढ़ापे में कितना लाचार हो जाता है। इस बात का यहाँ  आकर अहसास होता है।
        ये मंदिर गुजरात के अन्य मंदिरो की अपेक्षा सुंदर था। इसमें उस दिन कथा सुनने के लिए बहुत सारे लोग आये हुए थे। लोगो के मन में कृष्ण आज भी विद्यमान है। उनके असाधारण कामो के कारण हम उनके पराभव को भूल कर उनके अच्छे कामो को ही स्मरण करते है।
    कृष्ण हमे येन -केन प्रकरेण जीतने की प्रेरणा देते है। गुजरात के रोम -रोम में कृष्ण बसे हुए है।
   
 ,जिस तरह से बिहार के गया में पिंड दान किया जाता है वैसे ही सोमनाथ में गोमती घाट पिंड दान के लिए प्रसिद्ध है। इस स्थान पर कपिला,हिरण्या  और सरस्वती नदी आकर मिलती है। इस घाट की सफाई और सुंदरता मन को मोह लेती है
      इस घाट के बाहर पक्षियों को खिलाने  का समान मिलता है। इस साफ -सुथरे और शांत माहौल में इतने सारे पक्षियो को कतारों  में बैठे देखना अलग अनुभूति का सृजन करता है। छोटे बच्चे इन पक्षियों के बीच  में आकर हुड़दंग मचा रहे थे।  इन पक्षियों के अंदर इंसानो के प्रति डर  नहीं था। हमारे चारो तरफ पक्षी ही पक्षी और शांत माहौल ें सात्विक भाव पैदा कर रहा था।
       यदि आपको इस जगह जाने का मौका मिले तो अवश्य इसका लाभ उठाये। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

  शादी के समय दोनों अलग  माहौल  से आए होते हैं, जिसके कारण दोनों अपने साथी को अपने जैसा बनाना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि दूसरा उसके जैसा व...