उरी और शहादत
मोदी जी की पाकिस्तान के खिलाफ मूक कार्यवाही ने पाकिस्तान को हिला दिया है। पाक हमेशा भारत के खिलाफ अनर्गल बोलता रहता था। उसकी आतंकवादी कार्यवाही से भारतीय त्रस्त थे लेकिन हमारे पुराने नेता इसके खिलाफ कुछ करने से घबराते थे। लेकिन कद्दावर मोदी के बलोचो और pok को अपना बता कर उनमे होंसला भर दिया है। अब तक केवल भारत में तिरंगा जलाते दिखाया जाता रहा। .हम जैसे भारतीय उससे मर्माहत होते रहते थे। लेकिन कोई नेता उसके खिलाफ आवाज नही उठाता था।मोदी जी ने अलगाववादी नेताओ को मदद देने से मना कर दिया है। इससे पहले अलगाववादी नेता भारत के खिलाफ आग उगलते थे। उन्हें राजी करने के लिए भारतीय नेता उनके इशारो पर चलते हुए उनके ऊपर धन दौलत लुटाते थे। ये धन पाकिस्तानियो का नही था बल्कि भारतीयों की खून पसीने की कमाई थी।
अब उरी में पाकिस्तानी कार्यवाही के दौरान 18 सेनिको की दर्दनाक मौत के खिलाफ पूरा भारत सुलग उठा है। चारो तरफ पाकिस्तानी झंडे जलाये जा रहे है। हमारा संचार तंत्र भी लोगो के आक्रोश को दिखा रहा है। इससे पहले मेने कभी हिन्दुओ की आवाज इस तरह संचार माध्यमो से उजागर होते नही देखी थी।
किसी भी धर्म का भारतीय इसमें पाकिस्तानियो का पक्ष लेते दिखाई नही दे रहा है.इस समय किसी भी मुसलमान का वकतव्य संचार तंत्र दिखा कर हमें मर्माहत करने की कोशिश नही कर रहा।
भारतीयों के आलावा आज हमें पूरा संसार आतंकवाद के खिलाफ खड़ा दिखाई दे रहा है। अमरीका ,ब्रिटेन ,बांग्लादेश, अफगानिस्तान , फ़्रांस सभी इनके खिलाफ उठ खड़े हुए है। 1. अमरीका ने पाकिस्तान की मदद करना कम कर दिया है। 2. अमरीका की संसद में पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित करने के लिए बिल पेश किया गया है.3. रुसी राष्ट्रपति भी पाकिस्तानी के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की सलाह दे रहे है। 4. चीन भी इस समय पाकिस्तान का पक्ष नही ले रहा है। इस समय पाकिस्तान का पक्षकार कोई नही है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री अमरीका में रहते हुए अपने सैनिक कमांडर राहिल को निर्देश देते दिखाई दे रहे है। a. पाकिस्तान में बॉर्डर के पास की उड़ाने बंद करवा दी गयी है।b. बॉर्डर के पास के महामार्गों पर आवागमन बंद हो चूका है।ताकि युद्ध के समय इन पर युद्धक विमान उतारे जा सके। सी,पाकिस्तान में हर तरफ युद्ध की कार्यवाही से बचने के उपाय किये जा रहे है। नवाज शरीफ के चेहरे पर दहशत दिखाई दे रही है।
अब से पहले भारतीय नेता हमेशा अपने खिलाफ होने वाले अत्याचारो की दुहाई देते गिड़गिड़ाते रहते थे लेकिन आज भारतीयों के दर्द को संसार समझ रहा है। पाकिस्तान को इस समय अपने ऊपर हमला होने का डर सता रहा है । दोनों देशो के पास परमाणु हथियार है। भारतीय सेना पाकिस्तानी सेना से कई गुना ज्यादा है हथियार आदि सब कुछ अधिक होने के बाबजूद पाकिस्तान की इस तरह की हरकत जैसे चूहे के द्वारा शेर को परेशान करना है।
सारे संसार को आतंकवादी पैदा करके देने का काम पाकिस्तान कर रहा है। जो चिंगारी पाकिस्तान ने भारत को जलाने के लिए सुलगाई थी वह अब पूरे संसार को जला रही है। उसकी जलन इस समय पाकिस्तान को भी महसूस होने लगी है। आज पाकिस्तान के लिए अच्छे आतंकवाद और बुरे आतंकवाद में अंतर करना मुश्किल हो रहा है। उसकी जलाई हुए चिंगारी ने उसके दामन को पकड़ लिया है।
इस आतंकवाद के कारण पाकिस्तान का कोई नेता अपने को सुरक्षित नही समझ रहा है। ये आतंकवादी कभी भी वहाँ के पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे का अपहरण कर लेते है। वे प्रधानमंत्री गिलानी जी अपने बेटे को अमरीकी मदद से 3 साल बाद मुक्त करवा पाते है।
पाकिस्तानी पूर्व रक्षामंत्री कयानी के बेटे को आतंकवादियो ने कैद कर लिया। उसे आजाद करने के लिए मुजरिमो को छोड़ना पड़ रहा है। पाकिस्तान में आतंकवादियो की दोहरी सरकार चलती दिखाई दे रही है। सभी तबके उसके रहमोकरम पर जी रहे है। पाकिस्तान में नियमो की धज्जियाँ उड़ाई जा रही है। उनको दबाने में लचार पाकिस्तान भारत पर आग बरपा कर पाकिस्तानियो का धयान बाँटने की कोशिश कर रहा है।
इतने अधिक सेनिको की कायराना तरीके से सोते हुए मार डालना हमें सोचने पर मजबूर कर रहा है। कब तक हम अहिंसा का पाठ याद करते हुए शहीदों की कुर्बानी देंगे। हमें सख्त कदम उठाने की जरूरत है। जैसे म्यामार में भारतीय सेनिको ने कार्यवाही की वैसी ही कार्यवाही की आज दरकार है। पूरा राष्ट्र एक हो चुका है। संसार से डरने का समय नही है। हमें शहीदों की शहादत का बदला लेना है

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें