#villain or hero

                खलनायक या महानायक 

 


    हम हमेशा समझते थे। लोग कभी कभार अच्छे होते है। वरना जो बुरा होता है वह हमेशा  बुरा ही रहता है। दुनिया बुरे लोगो से भरी पड़ी है।  अब लगता है अच्छाई  सभी में होती है उसे सामने लाने  में इंसान  हिचकिचाता है। यदि कोई अपनी हिचकिचाहट से हटकर सामने आता है। तब उसके पीछे चलने वाले सामने आते चले जाते है। मुझे एक कवि के शब्द याद   आ रहे है - "मै  अकेला ही चला था भीड़ जुटती गई। "

          एक इंसान को आगे आने की जरूरत होती है। पीछे चलने वाले बहुत मिल जाते है। इसका उदाहरण सोनू सूद है। करोना  काल  में मजदूरों की दुर्दशा देखकर सोनू सूद द्रवित हो गए। उन्होंने अपनी सम्पतियाँ  बेचकर कुछ मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने में मदद की।  उसकी मदद को सर्वप्रथम सबने ढकोसला समझा। लेकिन जब उन्होंने 350  लोगो को उनके घर तक पहुंचा दिया तब उनके  साथ जुड़ने के लिए बहुत लोग तैयार हो गए। शुरुरात में उन्होंने महाराष्ट्र के लोगो की मदद की थी पर  अब उनके साथ इतने अधिक लोग जुड़ गए है उन्हें आर्थिक मदद देने के लिए तैयार हो गए है  कि उन्होंने पूरे भारत के  लोगो की मदद करनी शुरू कर दी है। शुरू में किसी को यकीन नहीं आ रहा था कि सोनू जी में  इतनी हिम्मत कहाँ  से आ गयी। 

       उन्हें देखकर बाल्मीकि जी की कवि बनने की  कथा याद  आ गई - क्रोंच पक्षी की हत्या देखकर बाल्मीकि जी के  सहसा मुँह से निकल पड़ा दोहा , जिसने  उन्हें महाकवि बना दिया।  उन्होंने रामायण जैसा महाकाव्य लिख दिया जिसके कारण हम आज हजारो साल बाद भी उन्हें श्रद्धा से याद  करते है। 

       अच्छे कार्यो का नतीजा भी भला होता है। सोनू जी को अभिनेता के रूप में लेने से निर्देशक हिचकिचाते थे। लेकिन अब  उनके अच्छे कार्यो के कारण उन्हें खलनायक के रूप में लेने से सभी हिचकिचा रहे है। मै  भी उन्हें अच्छा इंसान नहीं समझती थी। दिमाग में हमेशा बैठा होता है खलनायक माने  बुरा काम करने वाला लेकिन सोनू जी ने इस मिथक को तोड़ दिया है। 

         कई पार्टी के नेता उनकी स्वच्छ छवि देखकर अपनी पार्टी में लेने के लिए तैयार हो गए है। लेकिन अभी वे  कलाकार के रूप में ही काम करना चाहते है। 

      उनका सेवाकार्य उनके सहायको की मदद  के द्वारा बिना किसी रुकावट के चल रहा है। उन्हें में आज का महानायक समझती हूँ। जिसने इंसानो के दर्द को समझा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

  शादी के समय दोनों अलग  माहौल  से आए होते हैं, जिसके कारण दोनों अपने साथी को अपने जैसा बनाना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि दूसरा उसके जैसा व...