MEANING OF NAME

                             नाम की सार्थकता 

   

   गृहलक्ष्मी का  मतलब होता है घर की रानी। लेकिन लोग  नाम  रखते वक्त सब कुछ शुभ सोचते है। लेकिन कई लोगो का नाम उनके जीवन के विपरीत साबित होता है। मै  ऐसी ही एक औरत के बारे में आपको बताने जा रही हूँ।                  
        गृहलक्ष्मी  ने अलीगढ़ से MSC . BED  की  थी । उसकी दिल्ली में सरकारी नौकरी लग गई।  कुछ साल नौकरी करने के बाद उसकी शादी की कोशिश की जाने लगी। हर तरफ  शादी योग्य वर ढूंढे जाने लगे। सभी कोशिश कर रहे थे दिल्ली में सुयोग्य वर मिल जाये।दिल्ली में कोई लड़का पसंद नहीं आया।   उन्हें अलीगढ़ में ही शादी  योग्य वर मिला।  वह LLB  था। सब ने सोचा -गृहलक्ष्मी का दूल्हा अपना काम दिल्ली में रह कर भी कर सकता है।दिल्ली में कई न्यायालय है।  गृहलक्ष्मी को नौकरी नहीं छोड़नी पड़ेगी। 
      शादी के बाद गृहलक्ष्मी दो साल तक अलीगढ़ में छुट्टियां लेकर पति के साथ रही।  वह उन्हें दिल्ली में आने के लिए मनाती रही। लेकिन वह दिल्ली में आने के लिए तैयार नहीं हुए।
         उसके बाद उसने सोचा कोई बच्चा आ जाये तो उसके बहाने  से नौकरी छोड़ दूंगी  लेकिन यहां भी भगवान  ने नहीं सुनी। आरम्भ में पति के साथ एक घर में रहना अच्छा लगा पर नौकरी करने वालो के लिए हर वक्त घर की चारदीवारी में बिना मकसद के रहना  संभव नहीं होता। दो साल बाद उसका मन उचाट  होने लगा। वह नौकरी पर आने के लिए बैचेन होने लगी। 
          अंतत उसने सोचा जब मै  दिल्ली आ जाउंगी तब ये भी विवश होकर आ ही जायेंगे। लेकिन उसके पति कभी दिल्ली उससे मिलने नहीं  आये  .उसने इतने कड़े रुख की  कभी उम्मीद नहीं की थी। पति इतने अड़ियल होंगे।शादी के बीस साल बाद  भी उनका दिल नहीं पसीजा। 
        वह छुट्टियों में अलीगढ उनके पास चली जाती थी। लेकिन पति ने एक बार भी दिल्ली  आकर उससे मिलने की कोशिश नहीं की। 
        उसके पति बहुत सुंदर और  अच्छा काम करने वाले थे। लेकिन उन्होंने घर को बनाये रखने की कभी कोशिश नहीं की।  दोनों का जीवन बिना तलाक लिए अलग -अलग रहते हुए बीत  गया। किसी ने झुकने की कोशिश नहीं की। 
           अब गृहलक्ष्मी को दुनियां छोड़े  हुए बरसो बीत गए है। उसकी जमा रकम नोमनी के आभाव में सरकारी खजाने में पड़ी हुई है। जिसके लिए उसने सारी जिंदगी लगा दी।    मुझे आज तक उसके जीवन का मकसद समझ नहीं आया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

  शादी के समय दोनों अलग  माहौल  से आए होते हैं, जिसके कारण दोनों अपने साथी को अपने जैसा बनाना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि दूसरा उसके जैसा व...